कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर के रेप और हत्या (Kolkata Rape Murder) के बाद पूरा देश गुस्से में है. डॉक्टर्स जगह-जगह हड़ताल कर रहे हैं. इस बीच असम के सिलचर मेडिकल कॉलेज (Silchar Medical College) ने महिला डॉक्टर्स और कर्मचारियों के लिए ऐसी एडवाइजरी जारी की थी, अब उसे रद्द कर दिया गया है. कॉलेज ने अब अपनी विवादास्पद एडवाइजरी को रद्द कर दिया है. कॉलेज का कहना है कि अब फ्रेश एडवाइजरी जारी की जाएगी.
ज्यादा रोशनी और CCTV की जरूरत
एक महिला डॉक्टर का कहना है कि परिसर में ऐसी जगह हैं, जहां पर ज्यादा रोशनी की जरूरत है. इसके साथ ही कैंपस में सीसीटीवी कैमरे भी लगने चाहिए. ज्यादा सुरक्षा गार्ड और महिला गार्ड होनी चाहिए. डॉक्टर के लिए उचित डॉक्टर्स रूम और टॉयलेट की जरूरत है. डॉक्टर ने कहा कि बाहरी लोग परिसर के अंदर आ रहे हैं और हॉसटल परिसर के आसपास घूमते हैं. वहां पर सुरक्षा बहुत सख्त नहीं है. न ही सही से उनकी जांच होती है. उन्होंने कहा कि वह कॉलेज की हालिया एडवाइजरी पर माफी की उम्मीद कर रही हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ये रही सिलचर मेडिकल कॉलेज की एडवाइजरी
सिलचर मेडिकल कॉलेज ने अपने फीमेल स्टाफ के लिए एडवाइजरी जारी कर कहा था कि महिला डॉक्टर्स रात के समय और अकेले घूमने जाने से बचें. ये फैसला कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुई घटना के बाद लिया गया है. संस्थान के प्रधान सह प्रधान अधीक्षक भास्कर गुप्ता के मुताबिक, महिला डॉक्टर्स को रात के समय अंधेरी और सुनसान जगह पर जाने से बचना चाहिए. इसके साथ ही डॉक्टर्स और अन्य महिला स्टाफ को रात में होस्टल या लॉजिंग रूम से बाहर जाने से बचने की सलाह भी दी गई थी. कहा गया था कि अगर वे बाहर जाती हैं, तो इससे पहले वह अधिकारियों को ससकी सूचना दें. इसके साथ ही अजनबियों और संदिग्ध लोगों से दूर रहने की भी सलाह दी गई थी.
एडवाइजरी में ये भी कहा गया था कि कर्मचारी ड्यूटी के समय सतर्क रहें और मानसिक रूप से शांत रहें. अपने आसपास ध्यान दें. साथ ही कहा गया था कि किसी से भी बात करते समय सावधानी बरतें. किसी भी तरह की शिकायत के लिए जेंडर उत्पीड़न समिति, एंटी रैगिंग समिति और आंतरिक शिकायत कमेटी को सूचना देने की बात कही गई थी.
नई एडवाइजरी में क्या बदलाव होगा?
सिलचर मेडिकल कॉलेज ने अब अपनी इस एडवाइजरी को रद्द कर दिया है. कहा गया है कि अब संस्थान जल्द ही नई एडवाइजरी जारी करेगा. नई एडवाइजरी में क्या बदलाव होगा, ये उसके सामने आने के बाद ही साफ हो सकेगा.
कोलकाता की घटना से हिल गया देश
कोलकाता में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ ऐसी घटना हुई, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. 31 साल की पोस्ट ग्रैजुएट ट्रेनी शहर के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में काम करती थी. इंस्टिट्यूशन के सेमिनार हॉल में रेप के बाद उसका मर्डर कर दिया गया था. पिछले शुक्रवार सुबह उसकी लाश बरामद की गई. कोलकाता पुलिस में काम करने वाले एक सिविक वॉलन्टियरको डॉक्टर के रेप और हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था. डॉक्टर की अटॉप्सी रिपोर्ट के मुताबिक, उसके शरीर पर चोटों के कई निशान थे. उसके हाथ और चेहरे पर भी जख्म और कटने के निशान मिले. उसके प्राइवेट पार्ट, आंखों पर भी जख्म मिसे. उसकी गर्दन की हड्डी भी टूटी हुई थी. रिपोर्ट में कहा गया था कि चश्मे का कांच उसकी आंख में धंस गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं