विज्ञापन
This Article is From May 19, 2024

पति करता था मारपीट, तंग आकर पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, पहले की हत्या फिर...

स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सोरेन का आधा जला हुआ शव बरामद कर महिला को गिरफ्तार कर लिया.

पति करता था मारपीट, तंग आकर पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, पहले की हत्या फिर...
पति की हत्या कर शव जलाने के आरोप में महिला गिरफ्तार.
गुवाहाटी:

असम के जोरहाट जिले में एक महिला को अपने पति की हत्या करने और अंततः शव को आग लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला के साथ उसके नाबालिग बेटे को भी पकड़ा गया है. पुलिस के मुताबिक, महिला ने अपने पति की हत्या की बात कबूल कर ली हैय उसने दावा किया कि वह घरेलू हिंसा की शिकार थी. जोरहाट जिले के पुलिस अधीक्षक श्वेतांक मिश्रा ने कहा, "चूंकि महिला का बेटा नाबालिग है, इसलिए किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2015 के बाल संघर्ष कानून (सीसीएल) के तहत उसकी जांच की जाएगी."

पुलिस अधिकारी ने कहा, "अपने कबूलनामे में महिला ने दावा किया कि उसका पति हर दिन नशे की हालत में उसके साथ मारपीट करता था और अपने बेटे को बचाने के लिए उसने अपने पति की हत्या करने जैसा चरम कदम उठाया."

मृतक की पहचान प्रहलाद सोरेन के रूप में की गई. वह चाय बागान का मजदूर था. यह घटना जोरहाट के मरियानी इलाके के मुरमुरिया चाय बागान में गुरुवार देर रात घटी.

स्थानीय निवासियों ने दावा किया कि उन्होंने सोरेन की पत्‍नी को अपने घर के पास कुछ जलाते हुए देखा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया.

बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और सोरेन का आधा जला हुआ शव बरामद किया. पुलिस ने कहा कि उन्होंने महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.

ये भी पढ़ें-  मतदान से पहले कश्‍मीर में दो अलग-अलग जगहों पर आतंकी हमले, एक की मौत

Video : महिला सांसद Swati Maliwal से मारपीट का आरोप..क्यों चुप हैं Kejriwal? | Muqabla

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Assam Woman Kills Husband, Woman Kills Husband, Crime News, Today Crime News, Assam Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com