विज्ञापन
This Article is From May 23, 2021

असम में सुरक्षा बलों ने विद्रोही संगठन के 6 आतंकियों को मार गिराया

असम-नगालैंड बॉर्डर पर पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिले में सुरक्षा बलों ने एक ऑपरेशन में 6 आतंकियों का मार गिराया गया है. इन आतंकियों का संबंध दिमासा नेशनल लिबरेशन आर्मी (DNLA) से बताया जा रहा है.

असम में सुरक्षा बलों ने विद्रोही संगठन के 6 आतंकियों को मार गिराया
पुलिस के अनुसार इनके पास से भारी मात्रा में हथियार व गोला-बारुद बरामद किया गया है
गुवाहाटी:

असम-नगालैंड बॉर्डर पर पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिले में सुरक्षा बलों ने एक ऑपरेशन में 6 आतंकियों का मार गिराया गया है. इन आतंकियों का संबंध दिमासा नेशनल लिबरेशन आर्मी (DNLA) से बताया जा रहा है. यह उग्रवादी संगठन असम के दीमा हासाओ और कार्बी आंगालोंग जिलों में खासा एक्टिव रहता है. पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षा बलों ने को देर रात DNLA के ठिकाने की जानकारी मिली, जिसके बाद शनिवार रात कार्बी-आंगलोंग जिले में अभियान शुरू किया गया और उन्हें मार गिराया गया. 

Read Also: अरुणाचल प्रदेश : उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ में असम राइफल्स का जवान शहीद, 2 घायल

सूत्रों के अनुसार यह DNLA के लिए बड़ा झटका है. असम पुलिस के स्पेशल डीजी जीपी सिंह ने कहा कि इनके पास से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है. उन्होंने ट्वीट कर बताया कि असम पुलिस और असम राइफल्स के साझा ऑपरेशन में दिमासा नेशनल लिबरेशन आर्मी के 6 आतंकी मार गिराए. 

Read Also: देर रात असम के मुख्यमंत्री अस्पताल का दौरा करने पहुंचे, दूसरी लहर से निपटने के लिए नई रणनीति

बताते चलें कि 19 मई को DNLA के आतंकियों ने असम नागालैंड बॉर्डर पर एक युवक की हत्या कर दी थी. इस घटना के बाद सुरक्षा बलों ने बड़े पैमाने पर आतंक विरोधी अभियान छेड़ दिया. एक पुलिस अधिकारी ने इस ऑपरेशन में कामयाबी पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह हमारे लिए बड़ी सफलता है. हमने DNLA के 6 आतंकिय़ों को मार गिराने में कामयाबी पाई. उन्होंने कहा कि आतंकियों के खिलाफ हमारी जंग जारी रहेगी.   

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dimasa National Liberation Army, DNLA Terrorists, Encounter In Assam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com