विज्ञापन
This Article is From May 23, 2021

अरुणाचल प्रदेश : उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ में असम राइफल्स का जवान शहीद, 2 घायल

अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) के चांगलांग जिले में नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड (केवाईए) के संदिग्ध आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में असम राइफल्स का एक जवान शहीद हो गया जबकि दो अन्य घायल हो गए

अरुणाचल प्रदेश : उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ में असम राइफल्स का जवान शहीद, 2 घायल
आतंकियों ने जवानों पर गोलीबारी कर दी थी. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
  • अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले की घटना
  • उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ में एक जवान शहीद
  • घायल जवानों का अस्पताल में चल रहा इलाज
चांगलांग:

भारत-म्यांमार सीमा के निकट अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) के चांगलांग जिले में नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड (केवाईए) के संदिग्ध आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में असम राइफल्स का एक जवान शहीद हो गया जबकि दो अन्य घायल हो गए. पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी. पुलिस ने कहा कि असम राइफल्स की एक टुकड़ी नामपोंग सर्किल के लोंगवी गांव से करीब आठ-नौ किलोमीटर दूर एक इलाके में एक अभियान चला रही थी. इसी दौरान आतंकियों ने उन पर भारी गोलीबारी की.

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में राइफलमैन अवतार चकमा शहीद हो गए. सूत्रों ने बताया, “घायलों की पहचान राइफलमैन बबलू और राइफलमैन बलदेव के तौर पर हुई है और उन्हें एयरलिफ्ट करके एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.”

जम्मू-कश्मीर : पुलवामा में बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम, 10 किलो IED बरामद

चांगलांग के पुलिस अधीक्षक मिहिन गाम्बो ने इस घटना की पुष्टि की है. एनएससीएन (केवाईए) दरअसल एनएससीएन (के) से अलग हुआ एक समूह है.

VIDEO: जम्मू-कश्मीर के सोपोर में पार्षदों की बैठक में आतंकी हमला, पार्षद समेत दो की मौत

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Assam Rifles, Jawan Martyr Arunachal Pradesh, Encounter With Terrorists In Arunachal Pradesh, Arunachal Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com