विज्ञापन

दिल्ली में पवन खेड़ा के घर पहुंची असम पुलिस, नहीं मिले कांग्रेस नेता, CM हिमंता बोले- 'भाग गए...'

असम पुलिस की टीम कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली स्थित घर पर पहुंची, दिल्ली पुलिस भी साथ है, पवन खेड़ा से पूछताछ की जा रही है.

दिल्ली में पवन खेड़ा के घर पहुंची असम पुलिस, नहीं मिले कांग्रेस नेता, CM हिमंता बोले- 'भाग गए...'
  • असम पुलिस की टीम कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली स्थित घर पर पूछताछ के लिए पहुंची है
  • असम पुलिस के साथ दिल्ली पुलिस की टीम भी पवन खेड़ा के घर पर मौजूद है
  • पवन खेड़ा ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी पर तीन विदेशी पासपोर्ट रखने का आरोप लगाया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली वाले घर पर असम पुलिस की एक टीम पहुंची. असम पुलिस के साथ दिल्ली पुलिस की टीम भी मौजूद थी. असम के मुख्‍यमंत्री हिमंता बिस्‍वा सरमा की पत्‍नी पर 3 विदेशी पासपोर्ट रखने के आरोप लगाने वाले पवन खेड़ा से पूछताछ के लिए असम पुलिस की टीम पहुंची. मुख्‍यमंत्री हिमंता बिस्‍वा सरमा ने पवन खेड़ा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के संकेत सोमवार को ही दे दिये थे. हालांकि, मुख्‍यमंत्री हिमंता बिस्‍वा सरमा ने बताया कि पुलिस पहुंची, तो पवन खेड़ा घर पर नहीं मिले. कल तक वह कह रहे थे मुझे अरेस्ट करो. आज पुलिस गई, तो हैदराबाद चले गए. हमारे हिसाब से पवन खेड़ा भाग गया है.

पवन खेड़ा ने CM हिमंता की पत्‍नी पर लगाए बड़े आरोप

बता दें कि कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री सरमा और उनकी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए. खेड़ा ने दावा किया कि सरमा की पत्नी के पास तीन अलग-अलग देशों के पासपोर्ट हैं. उन्होंने यह भी कहा कि उनके समर्थकों को विदेश से ऐसे दस्तावेज मिले हैं, जो उनके अनुसार स्वतंत्र भारत की राजनीति में किसी मौजूदा मुख्यमंत्री और उनके परिवार के खिलाफ सबसे बड़े खुलासों में से एक हो सकते हैं.

CM हिमंता ने दिया था 48 घंटे का अल्‍टीमेटम!

मुख्‍यमंत्री सरमा ने आरोप को पूरी तरह से खारिज कर दिया है. उन्‍होंने कहा, "ये दुर्भावनापूर्ण, मनगढ़ंत और राजनीतिक रूप से प्रेरित झूठ हैं, जिनका मकसद असम की जनता को गुमराह करना है. मेरी पत्नी और मैं अगले 48 घंटों के भीतर पवन खेड़ा के खिलाफ आपराधिक और दीवानी, दोनों तरह के मानहानि के मुकदमे दायर करेंगे. उनके इन गैर-जिम्मेदाराना और मानहानिकारक बयानों के लिए उन्हें पूरी तरह से जवाबदेह ठहराया जाएगा." 48 घंटे के भीतर ही पवन खेड़ा के घर पर असम पुलिस पहुंच गई है. ऐसे में पवन खेड़ा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

ये भी पढ़ें :- पवन खेड़ा के आरोपों पर भड़के असम के CM हिमंता, कर दी बड़े एक्‍शन की बात

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com