विज्ञापन

सरकारी अफसर ने CM हिमंता की नकल उतारकर करोड़ों की ठगी! विजिलेंस ने किया गिरफ्तार, 18 सिम बरामद

ठगी करने के आरोपी देबेश्वर बोरा को मुख्यमंत्री के स्पेशल विजिलेंस सेल ने करोड़ों रुपये की कथित धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया है.

सरकारी अफसर ने CM हिमंता की नकल उतारकर करोड़ों की ठगी! विजिलेंस ने किया गिरफ्तार, 18 सिम बरामद
जांच में हुआ फ्रॉड का खुलासा. (Photo: NDTV)
  • असम सरकार के अधिकारी ने आवाज बदलकर की करोड़ों की ठगी.
  • शिकायत के बाद CM स्पेशल विजिलेंस सेल ने जांच शुरू की.
  • आरोपी के पास से 18 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं.
गुवाहाटी:

असम सरकार के एक सीनियर अधिकारी देबेश्वर बोरा पर आरोप है कि उन्होंने CM की आवाज की मिमिक्री के जरिए ठगी की है. आरोपी ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और दूसरे सीनियर अधिकारियों की आवाज की नकल करने वाले कलाकारों का इस्तेमाल किया, जिससे लोगों को यह यकीन दिलाया जा सके कि सरकार के आला अधिकारियों तक उनकी सीधी पहुंच है. आरोपी देबेश्वर बोरा को मुख्यमंत्री के स्पेशल विजिलेंस सेल ने करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार कर लिया है.

स्पेशल विजिलेंस सेल की सीनियर अधिकारी रोजी कलिता ने NDTV को बताया कि इस मामले की जानकारी एक व्यापारी ने दी थी, जो 30 मई को एजेंसी के पास पहुंचा था. उसने आरोप लगाया था कि सरकारी कॉन्ट्रैक्ट दिलाने के वादे के नाम पर उसके साथ 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई.

उन्होंने जांच करने वालों को बताया कि देबास्वर बोरा ने कॉन्ट्रैक्ट के लिए 10 लाख रुपये मांगे थे और बाद में 40 लाख रुपये और मांगे. रोजी कलिता ने कहा, "जब बिजनेसमैन को शक हुआ, तो उसने और पैसे देने से मना कर दिया और अपने 10 लाख रुपये वापस मांगे."

जांच में हुए खुलासे...

अधिकारियों ने उस बैंक अकाउंट की जांच की, जिसमें पैसे जमा किए गए थे और पाया कि वह कथित तौर पर अरुणाचल प्रदेश की एक बिजनेस कंपनी से जुड़ा था.

दो फर्मों, KK एंटरप्राइज और DB एंटरप्राइज के मालिकों ने कथित तौर पर जांच करने वालों को बताया कि सरकारी कॉन्ट्रैक्ट का वादा करके उनके साथ भी करीब 2.5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई थी.

आखिरकार जांच में कथित मिमिक्री ऑपरेशन का पता चला.

सीनियर अधिकारी रोजी कलिता का कहना है, "वह उनके सामने फोन करता था. यह भी सामने आया है कि वह सरकार के सीनियर अधिकारियों से बात करता था. दूसरी तरफ से कोई मिमिक्री आर्टिस्ट या उसकी टीम का कोई सदस्य जवाब देता था." 

पीड़ितों को लगता था कि वे सीनियर अधिकारियों से बात कर रहे हैं और उन्हें भरोसा दिलाया जाता था कि उनका काम हो जाएगा. पीड़ितों को यकीन हो गया था. उन्हें लगा कि वह सच में सरकार के सीनियर अधिकारियों से बात कर रहे हैं.

जांच के दौरान विजिलेंस सेल ने करीब 18 सिम कार्ड बरामद किए हैं. आरोपी से बरामद नौ सिम कार्ड में से सिर्फ एक उसके नाम पर रजिस्टर्ड था.

रोजी कलिता ने कहा, "ये सिम कार्ड कई थर्ड पार्टी से लिए गए थे, जिससे वह अपने आधिकारिक पद का गलत इस्तेमाल कर सके और पकड़े जाने से बच सके." 

मुख्यमंत्री बनकर धोखाधड़ी करने के इस मामले ने एक गंभीर कानूनी पहलू भी खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री का रूप धारण करके धोखाधड़ी करना बहुत खतरनाक अपराध है. हमें कई ऐसे दस्तावेज मिले हैं, जिनसे अपराध साबित हो सकता है. मैं अभी इनकी जानकारी नहीं दे सकती क्योंकि जांच चल रही है."

आरोप है कि जो वित्तीय लेन-देन हुए हैं, उनकी जांच अब चार्टर्ड अकाउंटेंट की मदद से की जा रही है. जांच करने वाले अधिकारी अभी भी उस कुल रकम का हिसाब लगा रहे हैं, जो इस मामले में शामिल बताई जा रही है.

कलिता ने कहा, "यह बहुत बड़ी रकम है. यह करोड़ों से भी ज्यादा है. हम हर चीज का हिसाब लगा रहे हैं."

ये भी पढ़ें: असम-मेघालय के बीच किस बात को लेकर बवाल? पेट्रोल पंप पर कैसे लग गईं लंबी लाइनें

आरोपी को अदालत में पेश करने की तैयारी...

आरोपी को धेमाजी में गिरफ्तार किया गया, चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और ट्रांजिट रिमांड पर गुवाहाटी लाया गया. बाद में उसे कोर्ट में पेश किया गया और चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया. 

इसके साथ ही, धेमाजी और गुवाहाटी में उसके घरों और धेमाजी में उसके ऑफिस में तलाशी ली गई. कई दस्तावेज बरामद किए गए.

सीनियर अधिकारी रोजी कलिता ने बताया, "हमने सिर्फ मुख्य आरोपी, यानी देबेश्वर बोरा को गिरफ्तार किया है और हम हर मुमकिन कोशिश करेंगे."

विजिलेंस सेल ने बताया कि उन्हें असम के बाहर से भी शिकायतें मिली हैं.

रोजी कलिता ने बताया, "दूसरे राज्यों से भी कई फोन कॉल आए. उनका कहना है कि वे सभी दस्तावेजों के साथ आएंगे."

अब जांच का फोकस पैसे के लेन-देन, कई सिम कार्ड और कथित मिमिक्री ऑपरेशन के पीछे के बड़े नेटवर्क पर है.

ये भी पढ़ें: जेब में थे सिर्फ 800 रुपये, गौशाला से शुरू की एकेडमी, असम के इस व्यक्ति ने संवारा बच्चों का भविष्य

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Assam, CM Himanta Biswa Sarma, Corruption, Fraud, Special Vigilance
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com