- असम के गोलाघाट में आयोजित रैली में राहुल गांधी धनुष पर बाण चढ़ाते हैं और तीर छोड़ते नजर आए.
- राहुल गांधी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है और इसका सबसे बड़ा कारण है उनका अनोखा रिएक्शन.
- कमान से तीर छोड़ने के बाद राहुल गांधी मुस्करा उठते हैं और मौके पर मौजूद लोगों का अभिवादन करते हैं.
असम विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार लगभग अंतिम दौर में पहुंच गया है. सभी पार्टियां इस चुनाव में अपना सबकुछ झोंक रही हैं. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को असम में चुनाव प्रचार किया. असम के विश्वनाथ, गोलाघाट और कामरूप जिलों में आयोजित रैलियों में राहुल गांधी ने भाजपा और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर जमकर निशाना साधा. हालांकि चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता का तीर चलाते एक रिएक्शन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
असम के गोलाघाट में आयोजित रैली में राहुल गांधी को आदिवासियों के हक के प्रतीक के रूप में धनुष-बाण चलाते नजर आए. रैली के सामने आए वीडियो में राहुल गांधी धनुष पर बाण चढ़ाते हैं और तीर छोड़ते नजर आ रहे हैं.
राहुल गांधी का वीडियो वायरल
अब राहुल गांधी का रैली का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. राहुल गांधी जैसे ही वह कमान से तीर छोड़ते हैं, उसकी रफ्तार देखकर वह चौंक जाते हैं. हालांकि तीर पास ही गिर जाता है और किसी को नुकसान नहीं होता है. कमान से तीर छोड़ने के बाद राहुल गांधी का रिएक्शन देखने लायक था.

मुस्कुराकर किया लोगों का अभिवादन
तीर चलाने के बाद राहुल गांधी मुस्करा उठते हैं और काफी देर तक हाथ हिलाकर मौके पर मौजूद लोगों का अभिवादन करते हैं. इस दौरान मौके पर मौजूद कांग्रेसी नेता भी मुस्कुराए बिना नहीं रहते हैं. हालांकि अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है और लोग राहुल गांधी के रिएक्शन को लेकर के जमकर चर्चा कर रहे हैं.
बता दें कि असम विधानसभा की 126 सीटों के लिए नौ अप्रैल को मतदान होगा. चुनाव परिणाम चार मई को घोषित किए जाएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं