असम के गोलाघाट में आयोजित रैली में राहुल गांधी धनुष पर बाण चढ़ाते हैं और तीर छोड़ते नजर आए. राहुल गांधी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है और इसका सबसे बड़ा कारण है उनका अनोखा रिएक्शन. कमान से तीर छोड़ने के बाद राहुल गांधी मुस्करा उठते हैं और मौके पर मौजूद लोगों का अभिवादन करते हैं.