विज्ञापन

बीजेपी नेता गौरव वल्लभ का बयान- असम में कांग्रेस की सबसे बड़ी हार तय, राहुल गांधी पर भी कसा तंज

भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवारवाद की वजह से असम में अपनी सबसे बड़ी हार की ओर बढ़ रही है.

बीजेपी नेता गौरव वल्लभ का बयान- असम में कांग्रेस की सबसे बड़ी हार तय, राहुल गांधी पर भी कसा तंज

असम विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा घोषणापत्र जारी किए जाने के बाद बीजेपी ने तीखा हमला बोला है. भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने दावा किया कि कांग्रेस असम में अपनी सबसे बड़ी हार की ओर बढ़ रही है. गौरव वल्लभ ने कहा कि राहुल गांधी को किसी घोषणापत्र की जरूरत ही नहीं है, क्योंकि कांग्रेस पार्टी असम में भारी हार की तरफ जा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का पूरा राजनीतिक ढांचा परिवारवाद और वंशवाद पर टिका है, जो अब उसकी सबसे बड़ी कमजोरी बन चुका है. 

"राहुल गांधी और गौरव गोगोई में सिर्फ भाषा का अंतर"

कांग्रेस के असम नेतृत्व पर निशाना साधते हुए गौरव वल्लभ ने गौरव गोगोई का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और गौरव गोगोई में सिर्फ भाषा का अंतर है. गोगोई असमिया भाषा जानते हैं, जबकि राहुल नहीं. दोनों की पृष्ठभूमि, विचारधारा और राजनीति परिवारवाद पर आधारित है. इन नेताओं के पास असम के विकास के लिए कोई ठोस विजन नहीं है.

कांग्रेस के झूठे वादों को स्वीकार नहीं करेगी जनता- बीजेपी नेता

गौरव वल्लभ ने राहुल गांधी के घोषणापत्र को ‘झूठ का पुलिंदा' करार दिया. उन्होंने कहा, "इसमें न तो कोई स्पष्ट मंशा दिखती है और न ही असम के विकास के लिए कोई ठोस योजनाएं हैं. असम की जनता इन झूठे वादों को स्वीकार नहीं करेगी और आने वाले चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ेगा."

इससे पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भी दावा किया था कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में मजबूत जनादेश हासिल करने को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है. उन्होंने पार्टी के विकास एजेंडे और जमीनी स्तर पर वोटरों के साथ जुड़ाव को इसका कारण बताया.

यह भी पढ़ेंः "बंगाल में सिस्टम टूट चुका है", मालदा की घटना पर धर्मेंद्र प्रधान ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Assam Assembly Election, Gaurav Vallabh, Rahul Gandhi, Assam Election Congress Manifesto, Gaurav Gogoi, Assam Polls 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com