असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा ने दिल्ली AI समिट में यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन की कड़ी आलोचना की. उन्होंने कांग्रेस के प्रदर्शन को दिखावटी बताते हुए कहा कि असली बहादुरी पाकिस्तान सीमा पर लड़ने में होती है. हिमंता ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने संसद को गंभीर जगह न मानकर उसे कैंटीन बना दिया है.