विज्ञापन

Assam Election 2026 Date:: असम विधानसभा चुनाव में 9 अप्रैल को होगी वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

Assam Assembly Election 2026 Date: असम विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो चुका है. असम की सभी 126 सीटों पर 9 अप्रैल को वोटिंग होगी.

Assam Election 2026 Date:असम विधानसभा चुनाव-2026 की तारीखों का ऐलान हो चुका है. चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि असम विधानसभा चुनाव के लिए 9 अप्रैल को वोटिंग होगी. वहीं चुनाव के नतीजे 4 मई को जारी होंगे. असम में एक ही चरण में सभी 126 सीटों पर मतदान होगा.

असम विधानसभा चुनाव 2026 का पूरा शेड्यूल

क्रमकार्यक्रमदिनांक और दिन
1राजपत्र अधिसूचना जारी करने की तिथि16.03.2026 (सोमवार)
2नामांकन करने की अंतिम तिथि23.03.2026 (सोमवार)
3नामांकन की जांच की तिथि24.03.2026 (मंगलवार)
4उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि26.03.2026 (गुरुवार)
5मतदान की तिथि09.04.2026 (गुरुवार)
6मतगणना की तिथि04.05.2026 (सोमवार)
7चुनाव पूर्ण होने की अंतिम तिथि06.05.2026 (बुधवार)
Latest and Breaking News on NDTV

असम विधानसभा चुनाव 2021 एक नजर में

2021 के चुनाव में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर लगातार दूसरी बार सरकार बनाई थी. चुनाव के बाद बीजेपी ने सर्वानंद सोनोवाल की जगह हिमंत बिस्वा सरमा को मुख्यमंत्री बनाया था. 

  • कुल सीटें: 126
  • जादुई आंकड़ा: 64
  • नतीजे: बीजेपी ने 60 सीटें जीती थीं, जबकि उसकी सहयोगी एजीपी (AGP) को 9 और यूपीपीएल (UPPL) को 6 सीटें मिली थीं. कांग्रेस ने 29 सीटें और एआईयूडीएफ (AIUDF) ने 16 सीटों पर जीत दर्ज की थी.
  • वोट शेयर: एनडीए (NDA) गठबंधन को करीब 44% वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस नीत 'महाजोत' को लगभग 43% वोट मिले थे.
  • चरण: पिछली बार चुनाव 3 चरणों (27 मार्च, 1 अप्रैल और 6 अप्रैल) में संपन्न हुए थे.

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी आयोग ने व्यापक तैयारियां की हैं. आयोग के अनुसार, असम में करीब 2.5 करोड़ मतदाता मतदान करेंगे. सीईसी ने बताया कि आयोग ने पिछले कुछ दिनों में सभी चुनावी राज्यों का दौरा कर तैयारियों की समीक्षा और राजनीतिक दलों, अधिकारियों और मतदाताओं से बातचीत की. आयोग की टीम ने सभी चुनावी राज्यों में जाकर विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान सभी राजनीतिक दलों से मुलाकात कर उनके सुझाव भी लिए गए. साथ ही प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारियों, जिला निर्वाचन अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों, राज्य निर्वाचन अधिकारियों और पुलिस महानिदेशकों से भी विस्तृत चर्चा की गई.

उन्होंने बताया कि आयोग ने युवाओं और पहली बार मतदान करने जा रहे मतदाताओं से भी संवाद किया. इसके अलावा चुनाव प्रक्रिया को सुचारु बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले बूथ लेवल ऑफिसर्स (बीएलओ) के काम की भी सराहना की गई. चुनाव के दौरान कुछ विशेष व्यवस्थाएं भी की गई हैं. कई स्थानों पर महिलाओं द्वारा संचालित विशेष मतदान केंद्र बनाए जाएंगे, जहां पूरी व्यवस्था महिला कर्मियों द्वारा संभाली जाएगी.

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान LIVE UPDATE

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Assam Election Date 2026, Assam Assembly Election Schedule 2026, Assam Poll Date Announcement, Himanta Biswa Sarma Election 2026, Himanta Biswa Sarma
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com