- मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में AAP सभी 230 सीट पर चुनाव लड़ेगी.
- अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान 14 मार्च को भोपाल आ रहे हैं.
- केजरीवाल के दौरे के बाद प्रदेश में पार्टी संगठन की घोषणा की जाएगी.
आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 14 मार्च को भोपाल में आयोजित एक रैली में मध्य प्रदेश में पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे. पार्टी के एक पदाधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. आप के संगठन महासचिव संदीप पाठक ने कहा कि उनकी पार्टी इस साल के अंत में होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सभी 230 सीट पर पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगी.
पाठक ने कहा, 'अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान 14 मार्च को भोपाल आ रहे हैं. मध्य प्रदेश में आप की यह चुनावी रैली होगी. मध्य प्रदेश के लोग बदलाव के लिए मतदान करना चाहते हैं.''
-
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
संदीप पाठक ने शनिवार को पत्रकारवार्ता में मध्य प्रदेश में हाल में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन का हवाला दिया और कहा कि आप मध्य प्रदेश में अगली सरकार बनाएगी.
पाठक ने कहा कि मध्यप्रदेश की जनता आज खुद को ठगा महसूस कर रही है और तीसरा विकल्प तलाश रही है.
उन्होंने आरोप लगाया कि विधायकों का बाजार लगा है जहां कांग्रेस बिक रही है और भाजपा ख़रीद रही है, लेकिन इन दोनों ही दलों को जनता से कोई मतलब नहीं है.
उन्होंने कहा, 'लोगों ने भाजपा और कांग्रेस को पर्याप्त समय दिया, लेकिन दोनों ने उनका कोई भला नहीं किया है. इसलिए, लोग अब मध्य प्रदेश में आप की ओर देख रहे हैं.'
आप नेता ने कहा कि मध्यप्रदेश में भी दिल्ली की तर्ज पर शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पानी के मुद्दों पर काम किया जाएगा.
पाठक ने कहा कि आप तेजी से देश में एक वैकल्पिक राजनीतिक ताकत के रूप में उभरी है और केवल 10 वर्षों में दिल्ली और पंजाब में सरकार बनाकर तथा गुजरात में प्रभावशाली प्रदर्शन करके एक राष्ट्रीय पार्टी बन गई है.
आप के दो नेताओं (मनीष सिसोदिया और सत्येद्र जैन) के जेल में होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह एक गंदी राजनीति के कारण है और इसके तहत साफ-सुथरे और अच्छे लोगों को डराया-धमकाया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि पार्टी प्रमुख केजरीवाल के मध्य प्रदेश दौरे के बाद शीघ्र ही प्रदेश में पार्टी संगठन की घोषणा कर दी जाएगी.
ये भी पढ़ें :
* कैलाश गहलोत और राजकुमार आनंद को मिले मनीष सिसोदिया के विभाग, उपराज्यपाल ने दी मंजूरी
* मैं चुना हुआ मुख्यमंत्री, आप कौन हैं? : अरविंद केजरीवाल vs उपराज्यपाल
* "उपराज्यपाल कोई हमारे प्रधानाध्यापक नहीं, जो हमारा होमवर्क जांचेंगे...": CM अरविंद केजरीवाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं