विज्ञापन
This Article is From Jul 29, 2022

अर्पिता मुखर्जी का ड्रामा: स्वास्थ्य जांच के लिए कार से उतरने से किया इनकार, सुरक्षाकर्मियों ने जबरदस्ती निकाला

अर्पिता की जांच कोर्ट के उस आदेश के तहत कराया जा रहा था, जिसमें हर 48 घंटे में उसकी स्वास्थ्य जांच कराने की बात कही गई थी.

नई दिल्ली:

बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी (Partha Chatterjee) की सहयोगी अर्पिता मुखर्जी ED की जांच में सहयोग नहीं कर रही है. इसकी बानगी शुक्रवार को तब दिखी जब ED की टीम अर्पिता मुखर्जी को स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल लेकर गई. इस दौरान अर्पिता मुखर्जी ने कार से निकलने से इनकार कर दिया, साथ ही वो जोर-जोर से रोने भी लगी. हालांकि, बाद में मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें जबरदस्ती कार से बाहर निकाला. अर्पिता की जांच कोर्ट के उस आदेश के तहत कराया जा रहा था, जिसमें हर 48 घंटे में उसकी स्वास्थ्य जांच कराने की बात कही गई थी. ED ने अर्पिता मुखर्जी और पार्थ चटर्जी को नौकरी घोटाले के जांच मामले में 23 जुलाई को गिरफ्तार किया था. 

बता दें कि भ्रष्टाचार (Corruption) के आरोप में गिरफ्तार मंत्री पार्थ चटर्जी को सभी पदों से हटा दिया गया है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह कार्रवाई की है. अभिषेक बनर्जी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी सूचना दी है. इससे पहले गुरुवार को बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी के चौथे घर की तलाशी ली गई. गौरतलब है कि अर्पिता मुखर्जी के एक अन्‍य घर की तलाशी में करीब 30 करोड़ रुपये की नकदी बरामद हुई थी . केंद्रीय बलों के जवानों के साथ जांच एजेंसी के अधिकारी आज कोलकाता के चिनार पार्क स्थित एक अपार्टमेंट पहुंचे. उन्‍होंने तलाशी के लिए बंद पड़े फ्लैट का ताला खोला.शिक्षा भर्ती घोटाला मामले में की गई छापेमारी के अंतर्गत इससे पहले, अर्पिता के एक अन्‍य फ्लैट से करीब 29 करोड़ रुपये की नकदी और पांच किलो स्‍वर्ण आभूषण बरामद किए गए थे. पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी को 23 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था.

पूछताछ के दौरान अर्पिता मुखर्जी ने कई सारे चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. सूत्रों के अनुसार पूछताछ के दौरान सामने आया है कि सारे पैसे पैक करके एक ही कमरे में रखे जाते थे. इस रूम में पार्थ चटर्जी और उनके लोग ही अंदर आते थे. अर्पिता मुखर्जी के अनुसार, पार्थ चटर्जी हर हफ्ते या 10 दिन में एक बार आते थे. उन्होंने कहा कि पार्थ मेरे घर को और एक और महिला के घर को मिनी बैंक की तरफ इस्तेमाल करते थे ,वो महिला भी पार्थ की अच्छी दोस्त है. पार्थ कभी ये नहीं बताते थे कि कितना पैसा है.अर्पिता की पार्थ से मुलाक़ात पश्चिम बंगाल की अभिनेत्री ने करवाई थी. उसकी 2016 से पार्थ से दोस्ती थी. लेकिन गलत गतिविधियां 2 साल पहले से शुरू हुईं थी. ये पैसा एसएससी एग्जाम के अलावा ट्रांसफर ,कॉलेजों को मान्यता दिलवाने जैसे कामों से आता था. पैसा हमेशा पार्थ के लोग लेकर आते थे पार्थ नहीं. वहीं ईडी को पार्थ के घर से 2012 टीईटी एग्जाम के भी दस्तावेज मिले हैं. अर्पिता ने कई संपत्तियों के बारे में भी बताया है. एक ब्रोकर और एक बड़े कारोबारी का ज़िक्र भी किया गया है. इनके यहां भी ईडी ने छापेमारी की है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arpita Mukherjee, Parth Chatterjee, ED
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com