विज्ञापन
This Article is From May 04, 2025

जम्मू-कश्मीर के रामबन में खाई में गिरा सेना का वाहन, 3 जवानों की मौत

हादसे का शिकार हुआ ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर जम्मू से श्रीनगर जा रहे काफिले का हिस्सा था. सुबह करीब 11.30 बजे बैटरी चश्मा के पास यह दुर्घटना का शिकार हो गया.

जम्मू-कश्मीर के रामबन में खाई में गिरा सेना का वाहन, 3 जवानों की मौत
कहा जा रहा है कि वाहन 700 फीट गहरी खाई में गिरा है.
रामबन:

जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में रविवार को एक वाहन के सड़क से फिसलकर 700 फुट गहरी खाई में गिर जाने से तीन सैन्यकर्मियों की मौत हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि सेना का ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर जम्मू से श्रीनगर जा रहे काफिले का हिस्सा था. यह हादसा बैटरी चश्मा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर सुबह करीब साढ़े 11 बजे हुआ. भारतीय सेना, जम्मू और कश्मीर पुलिस, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और स्थानीय स्वयंसेवकों ने बचाव अभियान शुरू किया, जो अभी जारी है.

अधिकारियों ने कहा कि सेना, पुलिस, राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और स्थानीय स्वयंसेवकों द्वारा तत्काल संयुक्त बचाव अभियान शुरू किया गया. उन्होंने बताया कि हादसे में तीन सैनिकों की मौत हो गई, जिनकी पहचान सिपाही अमित कुमार, सुजीत कुमार और मान बहादुर के रूप में हुई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Army Vehicle Falls Gorge, Ramban, Jammu And Kashmir, 3 Soldiers Killed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com