मध्यप्रदेश के ग्वालियर में सेना का विमान क्रैश हुआ है. दोनों पायलट सुरक्षित हैं. ग्वालियर के भैसा गांव में हादसा हुआ है. हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर दौड़ते हुए पहुंचे. वहां जाकर देखा तो पूरा विमान धूं धूं कर जल रहा था. आसपास लोगों ने तलाश की तो पायलट नजर आए. उनकी हालत भी खराब थी. वो अचेत थे. ग्रामीणों ने उन पर पानी वगैरह मारकर होश में लाने की कोशिश की.
#BREAKING | मध्यप्रदेश के ग्वालियर में सेना का विमान क्रैश हुआ है. पायलट सुरक्षित बताए जा रहे हैं. ग्वालियर के भैसा गांव में हादसा हुआ है.#MadhyaPradesh pic.twitter.com/JiQS34Hmte
— NDTV India (@ndtvindia) February 6, 2025
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हादसे के कारण मौके पर भीड़ बढ़ती ही गई. वायुसेना की तरफ से भी इस पर अब बयान आ गया है.
IAF की तरफ से कहा गया है, "भारतीय वायुसेना का एक मिराज 2000 विमान आज नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान सिस्टम में खराबी के कारण शिवपुरी (ग्वालियर) के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. दोनों पायलट सुरक्षित बाहर निकल गए. दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए वायुसेना द्वारा जांच के आदेश दे दिए गए हैं."
A Mirage 2000 aircraft of the IAF crashed near Shivpuri (Gwalior), during a routine training sortie today, after encountering a system malfunction. Both the pilots ejected safely.
— Indian Air Force (@IAF_MCC) February 6, 2025
An enquiry has been ordered by the IAF, to ascertain the cause of the accident.
मिराज 2000 भारत का एक महत्वपूर्ण फाइटर जेट है. इसने कई महत्वपूर्ण मिशनों को अंजाम दिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं