विज्ञापन
This Article is From Aug 03, 2017

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सेना की पेट्रोलिंग टीम पर आतंकियों का हमला, मेजर और जवान शहीद

वहीं जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के गोपालपोरा इलाके में दो आतंकी ढेर हो गए हैं. सेना और पुलिस का यह ज्वाइंट ऑपरेशन था.

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सेना की पेट्रोलिंग टीम पर आतंकियों का हमला, मेजर और जवान शहीद
जम्मू-कश्मीर में सेना का मेजर और जवान शहीद
  • सेना की पेट्रोल पार्टी पर आतंकियों ने की थी फायरिंग
  • 62 राष्ट्रीय रायफल की टीम पर फायरिंग
  • मेजर और दो जवानों को लगी गोली
श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों के एक तलाशी दल पर गोलीबारी करने से एक मेजर सहित दो सैन्यकर्मी शहीद हो गए और एक अन्य जवान घायल है. सेना की 62 राष्ट्रीय रायफल की टीम पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकियों ने फायरिंग कर दी थी, जिसके चलते मेजर और जवान को गोली लगी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सेना ने शोपियां जिले के जायपोरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद रात को इलाके की घेराबंदी कर एक खोज अभियान शुरू किया था. उन्होंने बताया कि खोज अभियान के दौरान आतंकवादियों ने दल पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसमें तीन सैन्यकर्मी घायल हो गए. जायपोरा में तलाशी अभियान जारी है.

वहीं जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के गोपालपोरा इलाके में दो आतंकी ढेर हो गए हैं. सेना और पुलिस का यह ज्वाइंट ऑपरेशन था.पुलिस अधिकारी ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों में से एक जिले में एक मई को बैंक की वैन से नकद लूटे जाने की वारदात में शामिल था. इस वारदात में पांच पुलिसकर्मी और बैंक के दो सुरक्षा गार्ड की मौत हुई थी. अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने मौके से दो हथियार बरामद किए हैं. ये दोनों लोकल आतंकी थे. दोनों हिजबुल मुजाहिदीन से ताल्लुक रखते थे. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ट्वीट कर जानकारी दी.

पढ़ें: सिर्फ 4 घंटे का गेम...7 साल से चकमा दे रहा लश्‍कर कमांडर अबु दुजाना ढेर

पुलवामा में अबु दुजाना को किया था ढेर
इससे पूर्व दो दिन पहले ही जम्मू-कश्मीर स्थित पुलवामा के काकापोरा में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों के साथ मुठभेड़ में अबु दुजाना को मार गिराया था. साथ ही एक और आतंकी भी मारा गया है. अबु दुजाना के सिर पर लाखों का इनाम था. वह कई बार सुरक्षाबलों को चकमा दे चुका था.

पढ़ें: अमरनाथ यात्रियों पर गोलियां बरसाने वाले अबु इस्माइल को लश्कर ने दी अबु दुजाना की कुर्सी

गौरतलब है कि यहां आतंकियों के छिपे होने की ख़बर के बाद यहां कासो यानी corden And Search Operation चलाया गया था. सीआरपीएफ़, सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से तड़के 4:30 पर ये ऑपरेशन चलाया गया. हाल के दिनों में आतंकी घुसपैठ की बढ़ती वारदातों के बीच सालों बाद कश्मीर में इस तरह का ऑपरेशन चलाया गया. इसके तहत संदेह के घेरे में आए गांव में घर-घर की तलाशी ली जाती है. (इनपुट्स: IANS)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu Kashmir, Army Major Jawan Killed, Terrorists In Kashmir, Shopian
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com