विज्ञापन
This Article is From Aug 08, 2011

मुठभेड़ में मारा गया शख्स आतंकी नहीं!

कश्मीर के पुंछ इलाके में कल मुठभेड़ में मारा गया शख्स कोई आतंकी नहीं बल्कि आम नागरिक था।
पुंछ: कश्मीर के पुंछ इलाके में कल मुठभेड़ में मारा गया शख्स कोई आतंकी नहीं बल्कि आम नागरिक था। पहले दावा किया गया था कि यह शख्स लश्कर का आतंकी है। आर्मी सूत्रों का कहना है कि उन्हें दो अलग−अलग लोगों ने इस शख्स के बारे में जानकारी दी थी। इनमें से एक पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप में है। अब पता चला है कि इस शख्स ने निजी कारणों से सुरक्षाबलों को गलत जानकारी दी और सुरक्षाबलों ने इसी जानकारी के आधार पर चलाए गए ऑपरेशन में उसे मार गिराया। हालांकि अब पुलिस ने ख़बर देने वाले दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन यह सवाल बरकरार है कि अगर ऐसा था तो यह मुठभेड़ 12 घंटे तक कैसे चली। सेना ने यह भी दावा किया था कि मारे गए आतंकी के पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सेना, जम्मू कश्मीर, मुठभेड़, Army, JK, Fake, Encounter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com