अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम सियांग जिले के मिगिंग में शुक्रवार सुबह सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर सेना के जवानों को लेकर नियमित उड़ान पर था. घटना सुबह करीब 10 बजकर 43 मिनट पर हुई और खोज अभियान जारी है.
न्यूज एजेंसी पीटीआई ने अपर सियांग के एसपी जुम्मर बसर के हवाले से लिखा है, दुर्घटना एक पहाड़ी क्षेत्र में हुई है, और खोज व बचाव दल को घटनास्थल तक पहुंचने में समय लगेगा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
भारतीय सेना का चीता चॉपर अरुणाचल के तवांग में क्रैश, एक अधिकारी की मौत
गांव की ओर जाने के लिए कोई सड़क नहीं है, केवल एक हैंगिंग ब्रिज है. सर्च ऑपरेशन में एक एमआई-17 और दो ध्रव चॉपर लगाए गए हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन में स्थानीय ग्रामीणों भी शामिल हैं.
Received very disturbing news about Indian Army's Advanced Light Helicopter crash in Upper Siang District in Arunachal Pradesh. My deepest prayers 🙏 pic.twitter.com/MNdxtI7ZRq
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) October 21, 2022
केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्विटर पर लिखा, 'अरुणाचल प्रदेश के अपर सियांग जिले में भारतीय सेना के उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बारे में दुखदायी खबर मिली.'
बता दें, इस महीने राज्य में सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने की यह दूसरी घटना है. पांच अक्टूबर को तवांग जिले में एक चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें सवार दो पायलटों में से एक की मौत हो गई थी. मार्च में जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास एक और चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस घटना में पायलट की भी मौत हो गई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं