विज्ञापन
This Article is From Jun 07, 2017

जम्मू-कश्मीर के माछिल सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, चार आतंकी ढेर

मारे गए आतंकियों के पास से तीन एके 47 राइफल, एक पिस्टल, तीन जीपीएस, मैप शीट और कई अन्य समान बरामद हुए हैं.

जम्मू-कश्मीर के माछिल सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, चार आतंकी ढेर
माछिल सेक्टर में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में चार आतंकियों को मार गिराया (फाइल फोटो)
  • एलओसी के पास सरदारी नार के जंगलों में हुई मुठभेड़
  • ये इलाका गुरेज़ और माछिल के बीच में है
  • मारे गए आतंकियों के कब्जे से हथियार और अन्य सामान बरामद
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में बुधवार को घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में चार आतंकियों को मार गिराया. राष्ट्रीय राइफल्स और राज्य पुलिस के जवानों ने खुफिया सूचना के आधार पर एलओसी के पास सरदारी नार के जंगलों में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया. ये इलाका गुरेज़ और माछिल के बीच का है.

सुरक्षाबलों के जवान माछिल में जब जंगल में अंदर की ओर घुसे तो आतंकियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी. सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें चार आतंकी मारे गए. इनमें से तीन के शव बरामद हुए हैं. मारे गए आतंकियों के पास से तीन एके 47 राइफल, एक पिस्टल, तीन जीपीएस, मैप शीट और लड़ाई के दौरान काम आने वाले कई समान बरामद हुए हैं.

हाल के दिनों में एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की कोशिशें काफी बढ़ गई हैं. दरअसल गर्मी के मौसम में आतंकी किसी भी तरह घुसपैठ करने की ताक में रहते हैं, क्योंकि सर्दियों में बॉर्डर पर बर्फ जम जाने पर घुसपैठ करना काफी मुश्किल हो जाता है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kupwara, Jammu Kashmir, Terror Encounter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com