विज्ञापन
This Article is From Sep 23, 2019

सेना प्रमुख बिपिन रावत बोले- बालाकोट में फिर सक्रिय हुए आतंकी, हम Ceasefire के उल्लंघन से निपटना जानते हैं

जनरल रावत ने कहा, "आतंकवादियों की हमारे इलाके में घुसपैठ करवाने के लिए पाकिस्तान संघर्षविराम उल्लंघन करता है... हम जानते हैं कि संघर्षविराम उल्लंघन से कैसे निपटना है...'

Also Read in
  • सेना प्रमुख का बड़ा बयान
  • कहा- घुसपैठ की फिराक में आतंकी
  • 'हम निपटना जानते हैं'
नई दिल्ली:

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत (General Bipin Rawat) ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान ने हाल ही में बालाकोट को फिर सक्रिय कर दिया है और करीब 500 घुसपैठिए भारत में घुसने की फिराक में हैं. अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी में उन्होंने मीडिया से कहा, ‘पाकिस्तान ने हाल ही में बालाकोट को फिर सक्रिय कर दिया है. इससे पता चलता है कि बालाकोट प्रभावित हुआ था. वह क्षतिग्रस्त और नष्ट हुआ था. इसलिए लोग वहां से चले गए थे और अब वह फिर से सक्रिय हो गया है.' उन्होंने कहा कि करीब 500 घुसपैठिए भारत में घुसने की फिराक में है.

साथ ही जनरल रावत ने कहा, "आतंकवादियों की हमारे इलाके में घुसपैठ करवाने के लिए पाकिस्तान संघर्षविराम उल्लंघन करता है... हम जानते हैं कि संघर्षविराम उल्लंघन से कैसे निपटना है... हमारी फौज जानती है कि खुद को कैसे पोज़िशन करें, और कैसे कार्रवाई करें... हम सतर्क हैं, और सुनिश्चित करेंगे कि घुसपैठ की ज़्यादा से ज़्यादा कोशिशें नाकाम हों..."

बालाकोट एयरस्ट्राइक में जिन आतंकी कैंपों को किया गया था ध्वस्त वे फिर हुए सक्रिय, 129 आतंकी घुसपैठ की फिराक में : सूत्र

इसके अलावा उन्होंने कहा कि "कश्मीर घाटी में आतंकवादियों और पाकिस्तान में बैठे उनके हैंडलरों के बीच कम्युनिकेशन ब्रेकडाउन हुआ है, लेकिन लोगों से लोगों के बीच कोई कम्युनिकेशन ब्रेकडाउन नहीं हुआ है..."

बता दें, फरवरी में पुलवामा में सीआरपीएफ कर्मियों को निशाना बनाकर किए गए आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय वायु सेना ने बालाकोट स्थित आतंकवादी ठिकानों पर हवाई हमले किए थे।

पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ में दागा मोर्टार, भारतीय सेना ने ऐसे किया नष्ट, देखें- VIDEO

VIDEO: भारतीय वायुसेना के हमले के बाद बालाकोट में फिर शुरू हुए आतंकी कैंप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Army Chief General Bipin Rawat, Balakot
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com