विज्ञापन
This Article is From May 10, 2012

हेलीकॉप्टर हादसे में चोटिल अर्जुन मुंडा की हालत स्थिर

झारखंड के मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, उनकी पत्नी और चार अन्य लोगों की हालत स्थिर बनी हुई है। वे जिस हेलीकॉप्टर में सवार थे, उसके हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण वे घायल हो गए थे।
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, उनकी पत्नी और चार अन्य लोगों की हालत स्थिर बनी हुई है। वे जिस हेलीकॉप्टर में सवार थे, उसके हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण वे घायल हो गए थे।

अपोलो अस्पताल के अधीक्षक पीडी सिन्हा ने बताया कि मुख्यमंत्री और अन्य लोगों की हालत स्थिर है और बेहतर हो रही है। उनकी स्थिति के बारे में दिन में दूसरा बुलेटिन जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डॉक्टर आघात प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं। सीटी स्कैन की रिपोर्ट में सभी मरीजों की स्थिति सामान्य है।

बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर बुधवार  को एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण उसमें सवार 44 वर्षीय मुंडा, उनकी पत्नी और चार अन्य लोग घायल हो गए। मुंडा के दाहिने टखने में दरार आ गई है और उनका बांये हाथ में खरोंचें हैं। उन्होंने बताया कि मुंडा की पत्नी मीरा और दो पायलटों जेपीएस कौशिक और विपुल कुमार सिंह की भी हालत स्थिर है। इनकी हड्डी में भी दरार आ गई थी। उन्होंने बताया कि मुंडा के सुरक्षा अधिकारी मनोज सिंह भी अब सामान्य हैं।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अर्जुन मुंडा, हेलीकॉप्टर हादसा, Arjun Munda, Helicopter Crash, Chopper Crash
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com