विज्ञापन

क्या राहुल, प्रियंका और सचिन पायलट युवा नेता हैं? NDTV युवा के मंच पर राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का जवाब

NDTV YUVA: युवा लीडरशिप पर बातचीत के दौरान राज्यवर्धन सिंह राठौड़ से जब पूछा गया कि क्या राहुल गांधी युवा नेता हैं तो उन्होंने कहा बिल्कुल. कौन कहता है कि वे युवा नहीं हैं. युवाओं की एक दिशा होनी चाहिए. अगर युवा सही दिशा में एक साथ आगे बढ़ते हैं तब देश शक्तिशाली बनता है. 

क्या राहुल, प्रियंका और सचिन पायलट युवा नेता हैं? NDTV युवा के मंच पर राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का जवाब
NDTV YUVA के मंच पर मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़
  • राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने राहुल गांधी को युवा नेता मानते हुए युवाओं की एकजुट दिशा को देश की ताकत बताया
  • प्रियंका गांधी पर टिप्पणी करते हुए मंत्री ने कहा कि उन्हें हंसकर बोलने के लिए सराहा जाना चाहिए
  • मंत्री ने अपने विरोधियों की प्रशंसा करने की आवश्यकता बताते हुए सेना की रणनीति का हवाला दिया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

एनडीटीवी युवा के मंच पर उद्योग, युवा एवं खेल विभाग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने युवा नेताओं पर खुलकर अपनी राय रखी. उन्होंने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी से लेकर सचिन पायलट तक, उन सभी नताओं के बारे में बात की, जिनको युवा नेता कहा जाता है. क्या राजस्थान कैबिनेट मंत्री इन सभी को युवा नेता मानते हैं, जानें उन्होंने क्या कहा.

क्या राहुल गांधी युवा नेता हैं?

युवा लीडरशिप पर बातचीत के दौरान राज्यवर्धन सिंह राठौड़ से जब पूछा गया कि क्या राहुल गांधी युवा नेता हैं तो उन्होंने कहा बिल्कुल. कौन कहता है कि वे युवा नहीं हैं. युवाओं की एक दिशा होनी चाहिए. अगर युवा सही दिशा में एक साथ आगे बढ़ते हैं तब देश शक्तिशाली बनता है. 

प्रियंका गांधी हंसकर तो बोलती हैं 

वहीं प्रियंका गांधी के बारे में पूछे जाने पर कि बीजेपी के लोग आए दिन संसद में बोलते रहते हैं कि कांग्रेस की कमान उनको संभालनी चाहिए. इस पर राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि हमारा कहना कि इसको नहीं उसको कमान संभालनी चाहिए. ये सइकॉलोजिक द्धंद हो सकता है. बहुत सारी चीजें हो सकती हैं, अनंत संभावनाएं हैं. उन्होंने कहा कि प्रियंका को अप्रिशिएट क्यों नहीं करना, कम से कम हंसकर तो बोलती हैं. हर कोई अच्छी तरह से बात करना चाहता है, तो क्यों नहीं.

राजस्थान के मंत्री ने कहा कि ऐसा हमारा कुछ भी नहीं हैं. हम अपने विरोधियों को अप्रिशिएट करते हैं. उन्होंने कहा कि ये तो फौज ने सबसे पहली चीज सिखाई है. सबसे पहले दुश्मन की खबर, उसके बाद अपनी खबर.

सचिन पायलट पर क्या है राज्यवर्धन सिंह की राय?

सचिन पायलट के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि ये नियम सब पर लागू होता है.  मुझे इस बात की खुशी है कि यंग लोग यहां हैं. मैं सचिन पायलट को बहुत ज्यादा अप्रिशिएट करता हूं क्यों कि वह सोच समझकर बोलते हैं. वह अपने से बड़ों के साथ बहुत ही सम्मान से बात करते हैं. राजनीति के भीतर भाषा का संयम रखना बहुत जरूरी है. आप प्रेशर में आकर खरगे जी कैसे कर रहे हैं, ये ऐसे नहीं चल सकता. आपको खुद पर कंट्रोल रखने की जरूरत है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com