विज्ञापन
This Article is From Mar 17, 2021

एंटीलिया केस : सचिन वाजे ही चलाते थे जब्त हुई मर्सिडीज़, कार से मिले हैं अहम सुराग

NIA ने मंगलवार को एक मर्सिडीज कार जब्त की थी, जिसमें से केस से जुड़े बहुत कुछ सामान मिले हैं. एजेंसी ने बताया है कि यह कार वाजे खुद ड्राइव करते थे. यह धुले के किसी शख्स की थी, जिसने फरवरी में इसे पोर्टल पर बेच दिया था.

NIA ने मंगलवार को यह मर्सिडीज़ कार जब्त की थी.
मुंबई:

बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी के घर के पास कार में मिले विस्फोटक मामले की जांच लगातार उलझती जा रही है. मामले में जो बड़ा नाम फंसा है, वो पुलिस अधिकारी सचिन वाजे हैं. मामले की जांच कर रही नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) को मंगलवार को बड़ी सफलता मिली थी. एजेंसी ने एक मर्सिडीज़ कार जब्त की थी, जिसमें केस से जुड़े अहम सुराग मिले हैं. और अब एजेंसी ने इस कार से सचिन वाजे का संबंध भी साफ कर दिया है.

NIA ने बताया है कि यह मर्सिडीज कार सचिन वाजे ही चलाते थे. काली मर्सिडीज कार मुम्बई पुलिस मुख्यालय में भी आती थी.
पता चला है कि कार धुले के भावसार नामक शख्स की है जिसने फरवरी महीने में ही एक पोर्टल को कार बेच दिया था. फिर अब सवाल है फिर वो कार वाजे तक कैसे पहुंची?

बता दें कि NIA ने मंगलवार को एक मर्सिडीज कार जब्त की थी, जिसमें से केस से जुड़े बहुत कुछ सामान मिले हैं. NIA को कार में से एक चेक शर्ट मिला है. खास बात है कि PPE किट में भी जो शख्स दिख रहा है  उसने भी चेक शर्ट पहना था. इसके अलावा 5 लाख से ज्यादा कैश और स्कोर्पियो कार का नम्बर प्लेट भी मिला है. एक नोट काउंटिंग मशीन भी मिली है. इसके अलावा कार से प्लास्टिक की एक बोतल में मिट्टी का तेल भी मिला है. शक है कि उसका इस्तेमाल PPE किट जलाने के लिए किया गया होगा.

NIA सूत्रों के मुताबिक, घटना वाले दिन जो इनोवा कार दिखाई दी थी, वो खुद वाजे ही चला रहे थे जबकि स्कोर्पियो कार दूसरा एक पुलिस वाला. उसकी पहचान होने के बाद भी अभी उसे गिरफ्तार नही किया गया है. NIA का कहना है जो जब जरूरी होगा वो किया जाएगा.

एंटीलिया केस : सचिन वाजे पर उठे कई सवाल, क्यों सीसीटीवी फुटेज डिलीट किया?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anitlia Case, Mukesh Ambani Threat Case, Sachin Vaze
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com