इंजीनियर अतुल सुभाष की तरह ही एक पति ने अपनी पत्नी से तंग आकर आत्महत्या कर ली. पीड़ित पति ने अपनी जिंदगी खत्म करने से पहले अपने लिए न्याय की मांग की और बताया कैसे उसकी पत्नी उसे तंग कर रही थी. आत्महत्या का ये मामला गुजरात का है. पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
'उसे सबक सिखाना'
मृतक ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें उसने अपने परिवार को अपनी मौत के लिए पत्नी को सबक सिखाने के लिए कहा. पुलिस के अनुसार, सुरेश साथदिया को 30 दिसंबर को बोटाद जिले के जमराला गांव में उसके घर में छत की हुक से बंधे फंदे से लटका पाया गया था. बोटाद ग्रामीण पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि परिजनों को सुरेश के मोबाइल फोन पर एक वीडियो रिकॉर्डिंग मिली जिसमें उसने अपनी पत्नी को उसकी मौत के लिए 'सबक सिखाने' का आग्रह किया है. सुरेश साथदिया की आयु 39 साल की थी.
मानसिक रूप से परेशान था
पुलिस ने बताया कि सुरेश के पिता की शिकायत के आधार पर शुक्रवार को मृतक व्यक्ति की पत्नी जयाबेन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि बहू उसके बेटे से बार-बार झगड़ा करके और आए दिन अपने माता-पिता के घर जाकर उसे मानसिक रूप से परेशान करती थी. प्राथमिकी में कहा गया है कि सुरेश अपनी पत्नी को घर लौटने के लिए मनाने के वास्ते अपने ससुराल गया था, लेकिन जब उसने साथ चलने से इनकार कर दिया तो वह घर लौट आया और वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद फंदे से लटक गया.
पुलिस ने कहा कि महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है.
अतुल सुभाष के साथ क्या हुआ था
सुरेश साथदिया की आत्महत्या का मामला इंजीनियर अतुल सुभाष के मामले की तरह ही. अतुल सुभाष ने भी अपनी पत्नी निकिता सिंघानिया से तंग आकर सुसाइड कर ली थी. हालांकि मरने से पहले उन्होंने एक वीडियो संदेश छोड़ा था. जिसमें अपने लिए इंसाफ की मांग की थी. साथ ही ये बताया था कि कैसे उनकी पत्नी अपनी मां निशा सिंघानिया और भाई अनुराग सिंघानिया के साथ मिलकर उन्हें परेशान कर रही थी. (भाषा इनपुट के साथ)
| Helplines | |
|---|---|
| Vandrevala Foundation for Mental Health | 9999666555 or help@vandrevalafoundation.com |
| TISS iCall | 022-25521111 (Monday-Saturday: 8 am to 10 pm) |
| (If you need support or know someone who does, please reach out to your nearest mental health specialist.) | |
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं