विज्ञापन
This Article is From May 21, 2022

असम में कथित हिरासत में मौत को लेकर गुस्साई भीड़ ने पुलिस थाने में आग लगाई

पुलिस अधिकारियों ने हालांकि कहा है कि रात में नशे की हालत में सड़क पर पाए जाने के कारण उस व्यक्ति को थाने लाया गया था जिसकी बाद में मौत हो गई

असम में कथित हिरासत में मौत को लेकर गुस्साई भीड़ ने पुलिस थाने में आग लगाई
असम के नगांव में एक व्यक्ति की मौत के बाद भीड़ ने पुलिस स्टेशन में आग लगा दी.
नगांव (असम):

असम के नगांव में एक पुलिस स्टेशन में शनिवार की शाम को गुस्साई भीड़ ने एक व्यक्ति की हिरासत में हत्या करने का आरोप लगाते हुए आग लगा दी. पुलिस ने कहा कि घटना में तीन लोग घायल हो गए, जबकि तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. हालांकि पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि रात में नशे की हालत में सड़क पर पाए जाने के कारण व्यक्ति को थाने लाया गया था.

सूत्रों ने बताया कि बटाद्रवा पुलिस थाने की पुलिस ने सफीकुल इस्लाम को सालनाबारी इलाके से हिरासत में लिया था और कथित तौर पर 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी. भीड़ में शामिल लोगों ने आरोप लगाया है कि रिश्वत की राशि देने में असमर्थ होने के कारण पुलिस ने मछली बेचने वाले सफीकुल इस्लाम की हत्या कर दी. 

उनके परिवार ने दावा किया है कि पुलिस ने हिरासत में सफीकुल इस्लाम के साथ मारपीट की. उनके परिवार के सदस्यों ने कहा कि जब वे आज थाने में उनसे मिलने गए थे, तो उन्हें बताया गया कि वह अस्वस्थ हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल पहुंचने पर परिवार को पता चला कि इस्लाम मर चुका है और उसके शव को मुर्दाघर में रख दिया गया है. 

बाद में, स्थानीय निवासियों की भारी भीड़ के साथ परिवार पुलिस थाने गया. इसके बाद गुस्साई भीड़ ने थाने में तोड़फोड़ की और आग लगा दी.

लेखक के बारे में
img
रतनदीप चौधरी
News Input
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Assam Custodial Death, Assam Mob Set Fire Police Station, Assam Nagaon Police Station
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com