नई दिल्ली:
VIDEO: पंजाब के अमृतसर में बड़ा रेल हादसा, कई लोग ट्रेन की चपेट में आए
- उत्तर रेलवे के जीएम ने एनडीटीवी को बताया के एक साथ दोनों ही ट्रैक पर ट्रेन आ जाने की वजह से ये हादसा हुआ. उन्होंने बताया कि पहले एक ट्रैक पर ट्रेन आई तो लोग दूसरे ट्रैक पर चले गए लेकिन उस पर भी दूसरी ओर से ट्रेन आ गई और लोगों को भागने का मौका भी नहीं मिला.
- कुछ चश्मदीदों ने बताया कि ट्रेन आने का पता ही नहीं चला क्योंकि रावण दहन के दौरान पटाखों का काफी शोर था, इसलिए ट्रेन के आने की आवाज ही सुनाई नहीं दी. कुछ लोगों ने यह भी कहा कि ट्रेन के ड्राइवर ने हॉर्न भी नहीं बजाया.
- अधिकारियों ने बताया कि रावण के पुतले को आग लगाने और पटाखे फूटने के बाद भीड़ में से कुछ लोग रेल की पटरियों की ओर बढ़ना शुरू हो गए जहां पहले से ही बड़ी संख्या में लोग खड़े होकर रावण दहन देख रहे थे.
- उन्होंने बताया कि उसी वक्त दो विपरीत दिशाओं से एक साथ दो ट्रेनें आई और लोगों को बचने का बहुत कम समय मिला.
- उन्होंने बताया कि एक ट्रेन की चपेट में कई लोग आ गए. एक गमगीन महिला ने कहा कि हादसे में उसके बेटे की मौत हो गई है.
- इस बीच दिल्ली में अधिकारियों ने बताया कि रेलवे ने अपने शीर्ष अधिकारियों को अमृतसर रवाना किया है. वहीं रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है.
- अधिकारियों ने बताया कि रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्विनी लोहानी और उत्तरी रेलवे के महाप्रबंधक विश्वेश चौबे घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं.
- पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने प्रत्येक मृतक के परिजन को पांच लाख रुपये देने और घायलों के निशुल्क उपचार का ऐलान किया है. अधिकारियों ने कहा कि रेलवे की ओर से मुआवजे पर अभी कोई फैसला नहीं किया गया है.
- अब सवाल उठ रहे हैं कि पटरियों के पास रावण दहन की इजाजत कैसे दे दी गई और आखिर लोगों को पटरियों पर खड़े होने की इजाजत कैसे मिल गई.
- हादसे में 60 लोगों की मौत हो गई जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए हैं. मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है.
VIDEO: पंजाब के अमृतसर में बड़ा रेल हादसा, कई लोग ट्रेन की चपेट में आए
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Train Accident In Amritsar, Amritsar Train Accident