शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) ने रविवार को दावा किया कि खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) ने अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की सलाह पर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया. शिअद ने एक बयान में कहा, ‘‘वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह ने जिस शांतिपूर्ण तरीके से खुद को कानून के हवाले किया, उसके बाद आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार को उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई करनी चाहिए और निर्दोष सिखों के खिलाफ मुकदमा चलाना तथा उनका उत्पीड़न तत्काल बंद करना चाहिए.''
सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था अकाल तख्त के जत्थेदार ने 25 मार्च को अमृतपाल को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने और जांच में सहयोग करने के लिए कहा था.
-
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर? -
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
NDTV World Summit 2026 : 'जब तक समझौता हो ना जाए...' रूस-अमेरिका तेल डील पर क्या बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर? -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | Marco Rubio से मुंबई में मुलाकात पर घिरे S Jaishankar, विपक्ष को दिया जवाब -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह
पंजाब पुलिस ने खालिस्तान समर्थक अमृतपाल को मोगा जिले के रोडे से रविवार को गिरफ्तार किया. वह एक महीने से अधिक समय से फरार था.
बयान के मुताबिक, शिअद प्रवक्ता दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि अमृतपाल सिंह ने खुद को कानून के हवाले कर दिया है, अब 'आप' नीत सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि उसके इस मुद्दे पर ‘भय का माहौल' क्यों बनाया.
चीमा ने आरोप लगाया, "पंजाब में 'आप' नीत सरकार की अब तक की कार्रवाइयों ने केवल दुनियाभर में सिख समुदाय को बदनाम करने का काम किया है. इसके अलावा, राज्य से पूंजी का पलायन हुआ है और पंजाबियों में असुरक्षा की भावना पैदा हुई है. जानबूझकर सांप्रदायिक तनाव भी भड़काया गया है."
चीमा ने कहा कि जिस तरह से पंजाबियों ने सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखा और विभाजनकारी ताकतों को नकारा, यह साबित करता है कि वे सभी समुदायों के बीच शांति और भाईचारे के लिए खड़े हैं.
उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘पंजाब में ‘आप' नीत सरकार अर्धसैनिक बलों की तैनाती की मांग करके और मीडिया तथा बुद्धिजीवियों पर आपातकाल जैसे प्रतिबंध लगाकर इस मुद्दे को तूल देने का प्रयास कर रही थी.''
ये भी पढ़ें :
* पंजाब में गिरफ्तार अमृतपाल सिंह को देश के दूसरे छोर पर डिब्रूगढ़ जेल क्यों भेजा गया?
* पत्नी की वजह से देश से बाहर नहीं भागा खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह - सूत्र
* शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतपाल सिंह के बचाव में आगे आई, कोर्ट जाने की तैयारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं