विज्ञापन
This Article is From Oct 06, 2015

मिलेनियम स्टार अमिताभ बच्चन बने महाराष्ट्र के टाइगर ब्रैंड एंबेसडर

Also Read in
मिलेनियम स्टार अमिताभ बच्चन बने महाराष्ट्र के टाइगर ब्रैंड एंबेसडर
अमिताभ बच्चन (फाइल फोटो)
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन महाराष्ट्र के टाइगर ब्रैंड एंबेसडर के रूप में पहली बार संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में दो नई सफारी बसों का उद्घाटन करने जा रहे हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी कि दो बसों पर बाघ और शेरों की तस्वीर लगी होगी जोकि बोरीवली पूर्व स्थित पार्क का आकर्षण हैं।

टाइगर एंबेसडर बनने के बाद यह पहला कार्यक्रम...
यह कार्यक्रम जीव सप्ताह समारोह (अक्टूबर 1-7) का हिस्सा है और बच्चन के महाराष्ट्र टाइगर एंबेसडर बनने के बाद यह पहला कार्यक्रम है। बच्चन टाइगर एंबेसडर बनने के बाद राज्य में बाघों के संरक्षण को बढ़ावा और वन विभाग के सीमावर्ती कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ावा देगी।

बच्चन को टाइगर एंबेसडर बनने का निमंत्रण दिया वन मंत्री ने...
महाराष्ट्र के वन मंत्री सुधीर मुंगटीवार ने बच्चन को टाइगर एंबेसडर बनने का निमंत्रण दिया, वहीं उन्होंने 11 अगस्त को इसे स्वीकार किया था। टाइगर एंबेसडर बनने के लिए महाराष्ट्र के वन मंत्री सुधीर मुंगटीवार का निमंत्रण स्वीकार कर लिया था और राजदूत बनने के बाद यह उनकी शुरुआत है। वन्यजीव सप्ताह समापन समारोह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में नागपुर में आयोजित किया।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amitabh Bachchan, अमिताभ बच्चन, टाइगर ब्रैंड एंबेसडर, महाराष्ट्र, Maharashtra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com