Lok Sabha Elections 2024: बीजेपी (BJP) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर चल रहे आरोप-प्रत्यारोप के बीच आज कहा कि यदि सांसदों की संख्या के अनुपात में देखा जाए तो कांग्रेस (Congress) को बीजेपी से ज्यादा चंदा मिला है. कांग्रेस नेता लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान इलेक्टोरल बॉन्ड (electoral bond) के मुद्दे पर बीजेपी पर हमले कर रही है. इस बारे NDTV से खास बातचीत में अमित शाह ने कहा कि, सांसदों के अनुपात में देखें तो कांग्रेस को 9 हजार करोड़ रुपये मिले हैं, वहीं बीजेपी को 6600 करोड़ रुपये मिले हैं.
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "इनकी पार्टी (कांग्रेस) ने भी इलेक्टोरल बॉन्ड लिए हैं, तो क्या यह भी जबरन वसूली है? जहां-जहां राज्यों में उनकी सरकार थी, इन्हें भी इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से पैसे मिले हैं. राहुल गांधी पूरे देश को बताएं कि वे भी जबरन वसूली करते हैं! वहीं सांसदों के अनुपात में हमसे ज्यादा उन्हें डोनेशन मिला है. अगर सांसदों के अनुपात में इस डोनेशन का आकलन करें तो कांग्रेस को 9 हजार करोड़ मिले हैं, वहीं बीजेपी को 6600 करोड़ रुपये मिले हैं. इसलिए बेबुनियाद के आरोप विपक्ष लगा रहा है, क्योंकि हमारे ऊपर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं है."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कांग्रेस की ओर से मोदी सरकार पर संविधान बदलने के आरोप से जुड़े सवाल पर अमित शाह ने कहा, "भाजपा कभी ऐसा नहीं करेगी और न करने देगी. विपक्षी दल संविधान बदलने के मुद्दे को आरक्षण से जोड़कर पेश कर रहे हैं. लेकिन मैं साफ कर देना चाहता हूं कि हमारे पास 2014 में भी संविधान बदलने के लिए पूर्ण बहुमत था और 2019 में भी भाजपा का पूर्ण बहुमत था. 10 साल से नरेंद्र मोदी जी पूर्ण बहुमत की सरकार के साथ शासन कर रहे हैं. हमने कभी आरक्षण को छेड़ा नहीं है. हम न कभी आरक्षण के साथ छेड़छाड़ करेंगे... न किसी को करने देंगे. यह हमारा कमिटमेंट है, देश की जनता के साथ.''
धारा 370 को हटाने के लिए बहुमत का प्रयोग कियाउन्होंने कहा कि, ''मोदी जी ने पिछड़ा समाज, दलित समाज, आदिवासी समाज के कल्याण के लिए सबसे ज्यादा काम किया है. हमने हमारे बहुमत का प्रयोग किया है, धारा-370 को हटाने के लिए, ट्रिपल तलाक को खत्म कर मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए, सीएए लाकर विदेशों में प्रताड़ित हो रहे लोगों को न्याय दिलाने के लिए हमने इसका उपयोग किया है. हमने बहुमत का उपयोग आरक्षण छीनने के लिए नहीं किया है."
क्या कांग्रेस बहुमत का दुरुपयोग करती रही है? इस सवाल पर केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, "बहुमत का दुरुपयोग करने की परंपरा किसी पार्टी की रही है, तो वो केवल कांग्रेस की रही है. इंदिरा गांधी ने बहुमत का दुरुपयोग इमरजेंसी लगाने में किया था, लोकतंत्र का गला घोंटने के लिए किया था. वहीं, हमने पूरे लोकतांत्रिक माध्यम से देश की महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने में अपने बहुमत का प्रयोग किया है. देश की जनता यह सब जानती है, विपक्ष के पास मुद्दे नहीं हैं. इसलिए इस तरह के आरोपों से भावनात्मक विरोध खड़ा करना चाहते हैं. लेकिन मैं नहीं मानता कि देश की जनता इनके छलावे में आएगी."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं