विज्ञापन

झूठ बोलो, जोर से बोलो, मगर राहुल जी... पुडुचेरी में भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) और व्यापार समझौते, विशेष रूप से भारत-अमेरिका समझौते के प्रावधानों का सावधानीपूर्वक अध्ययन किया जाना चाहिए. 

झूठ बोलो, जोर से बोलो, मगर राहुल जी... पुडुचेरी में भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर अमित शाह
अमित शाह ने राहुल गांधी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है.
  • अमित शाह ने कराईकल में भारत-अमेरिका ट्रेड डील से किसानों और मछुआरों को सबसे अधिक लाभ होने की बात कही
  • उन्होंने राहुल गांधी पर किसानों और मछुआरों को गुमराह करने और भ्रांति फैलाने का आरोप लगाया
  • अमित शाह ने बताया कि मोदी सरकार ने किसानों और पशुपालकों को सौ प्रतिशत संरक्षण देने का काम किया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

एक दिवसीय दौरे पर पुडुचेरी पहुंचे अमित शाह ने कराईकल के संथाई थिदल में एक रैली में भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर कहा कि इस डील से सबसे ज्यादा फायदा हमारे किसानों और मछुआरों को होगा. राहुल गांधी का नाम लेकर गृह मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी देश के मछुआरों और किसानों को गुमराह करना चाहते हैं, झूठ बोलकर भ्रांति फैलाना चाहते हैं.

'किसानों को कोई नुकसान नहीं'

अमित शाह ने कहा, "आज मैं इस मंच से राहुल गांधी को जवाब देना चाहता हूं - राहुल जी, ट्रेड डील और FTA की बारीकियों को ध्यान से देखिए. मोदी जी ने देश के किसानों और पशुपालकों को 100% प्रोटेक्शन देने का काम किया है. इस FTA और ट्रेड डील से हमारे किसानों का कोई नुकसान नहीं होने वाला है. नुकसान आपके मनमोहन सिंह जी की सरकार के समय किसानों का हुआ था. कई ऐसे वैश्विक समझौते किए गए, जिनमें किसानों के हितों को बेच दिया गया था. मोदी जी ने किसानों, पशुपालन करने वाले बहनों-भाइयों और मछुआरों का शत-प्रतिशत प्रोटेक्शन करने का काम किया है."

'2029 में...'

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, "राहुल गांधी जी की नीति है - झूठ बोलो, जोर से बोलो, सार्वजनिक रूप से बोलो और बार-बार बोलो. मगर राहुल गांधी, इस देश की जनता आपकी झूठ मैन्युफैक्चरिंग की फैक्ट्री को पहचान गई है और मैं एक बार फिर से कहता हूं - 2029 में मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा-नेतृत्व वाली एनडीए की सरकार बनने वाली है, आपकी बारी नहीं आने वाली है. अमित शाह ने कहा कि मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) और व्यापार समझौते, विशेष रूप से भारत-अमेरिका समझौते के प्रावधानों का सावधानीपूर्वक अध्ययन किया जाना चाहिए. 

IIT मद्रास से पास आउट भारतीय छात्र कैलिफोर्निया में लापता, दूतावास भी एक्टिव

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com