विज्ञापन

राहुल गांधी पर खूब बरसे अमित शाह- SIR तो 2024 के बाद हुआ, 2029 में भी इनकी प्रचंड हार होगी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस दशकों से चुनाव हार रही है और हर हार के लिए SIR प्रक्रिया को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता.

राहुल गांधी पर खूब बरसे अमित शाह- SIR तो 2024 के बाद हुआ, 2029 में भी इनकी प्रचंड हार होगी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे पर राहुल गांधी समेत विपक्षी दलों ने हाल के दिनों में जोरदार प्रदर्शन किया. विपक्ष ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए आंदोलन छेड़ा है. इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जवाबी हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस की चुनावी हार कोई नई बात नहीं है. उन्होंने गुजरात, असम, पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा के चुनावी आंकड़ों का हवाला देते हुए राहुल गांधी से आत्ममंथन करने को कहा. इसके साथ ही आज ही गांधीनगर निकाय चुनाव जिसको लेकर भी अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा है, जहां फिर से भाजपा की प्रचंड जीत हुई है. 

अमित शाह ने कहा कि गांधीनगर नगर निकाय चुनाव में भाजपा के वोटों में 10 फीसदी का इजाफा हुआ है. मैं यह बात स्पष्ट करना चाहता हूं कि 41 साल के बाद भी एक भी चुनाव कांग्रेस नहीं जीत पाई है. अंतिम चुनाव कांग्रेस ने गुजरात में 1985 में जीता था. तब से वह लगातार हार रहे हैं. 

मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि क्या यह SIR का परिणाम है. आप 41 साल से एक भी चुनाव नहीं जीत सके. यह राहुल गांधी के लिए आत्मनिरीक्षण का विषय होना चाहिए. अभी तमिलनाडु, बंगाल और पुदुचेरी में उपचुनाव हुआ. यहां एक भी सीट कांग्रेस को नहीं मिली. असम के नौगांव में भाजपा का प्रत्याशी 1 लाख 42 हजार वोट से जीता और यह सीट पहले कांग्रेस के पास थी.

नंदीग्राम में भाजपा को 76 फीसदी वोट मिले और एक लाख से ज्यादा वोटों से जीत मिली. इसी तरह बंगाल में रेजीनगर में भाजपा को बड़ी जीत मिली और हमने टीएमसी से यह सीट छीन ली. होम मिनिस्टर अमित शाह ने इस दौरान त्रिपुरा का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा त्रिपुरा में 33 साल, बंगाल में 56 साल से कांग्रेस को कोई जीत नहीं मिली है. 

मैं राहुल गांधी से सीधा पूछना चाहता हूं कि क्या यह SIR का परिणाम है. आप जबसे कांग्रेस के मुख्य नेता बने हैं. अध्यक्ष बने हैं और नेता विपक्ष बने हैं, तब से कांग्रेस लगातार हार रही है. फर्जी कैंपेन के जरिए आप देश की जनता का विश्वास हासिल नहीं कर सकते. आप कुछ भीड़ जुटाकर देश की आवाज नहीं बन सकते.

अमित शाह ने आगे कहा कि इन लोगों को जवाब देना चाहिए कि जब SIR की प्रक्रिया शुरू ही 2024 के बाद हुई है तो फिर इनकी हार का क्या कारण है. उन्होंने कहा कि अभी से बता देता हूं कि 2029 में भी इन लोगों की प्रचंड हार होगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amit Shah, Rahul Gandhi, Congress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com