दिल्ली में कोरोना वायरस का कहर जारी है. इस महामारी की चपेट में राष्ट्रीय राजधानी में हाल ही के दिनों में रोजाना 350 से अधिक मौते दर्ज हो रही हैं. जिससे यहां मृतकों का अंतिम संस्कार करने के लिए जगहों की कमी पड़ गई है. दिल्ली में आज 350 मौतें दर्ज की गईं, जबकि कल यह 357 थी, और उससे पहले दिन मृतकों की संख्या 348 थी. वहीं, पिछले सप्ताह COVID-19 से संबंधित मौतों की औसत संख्या 304 थी. सराय काले खां श्मशान स्थल पर हर दिन करीब 60-70 शवों को संभाला जा रहा है, हालाँकि, यहां इस सुविधा की क्षमता केवल 22 है.
दिल्ली में 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को Covid-19 का टीका मिलेगा फ्री : अरविंद केजरीवाल
मृतकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अब, इसके समीप कम से कम 100 नए प्लेटफार्मों का निर्माण किया जा रहा है. इससे जुड़े एक व्यक्ति का कहना है कि इन नए प्लेटफार्मों के निर्माण को पूरा करने के लिए बहुत दबाव है. नए प्लेटफॉर्म को बढ़ाने की जिम्मेदारी लिये ठेकेदार पशुपति मंडल ने कहा कि इनमें से 20 रात तक तैयार हो जाएंगे. कुछ और दिनों में 80 और आ जाएंगे."
-
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया इस वक्त कूटनीति पर कौन सी वेब सीरीज देख रहे -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया -
NDTV World Summit | 'भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया', S Jaishankar का बड़ा बयान -
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर?
श्मशान में मौजूदा कर्मचारियों का काम बढ़ गया है. इतना कि मृतकों के परिजनों को हाथ बंटाना पड़ता है, जिसमें कुछ मैनुअल काम करना जैसे कि जलाऊ लकड़ियों हिलाना और अन्य व्यवस्था करना शामिल है. दिल्ली के अन्य 25 श्मशानों की भी स्थिति कुछ इसी तरह है.
दिल्ली में कोरोना से जान गंवाने वालों की तादाद तेजी से बढ़ी, तैयार किया जा रहा नया श्मशान घाट
भारत के कई शहरों और प्रशासनिक निकायों हैं, जो कोरोना से संबंधित मौतों की वजह से भूमि की संकट का सामना कर रहे हैं. कुछ दिनों पहले, कर्नाटक के राजस्व मंत्री आर अशोका ने एनडीटीवी को बताया कि सरकार ने राज्य की राजधानी बेंगलुरु के बाहरी इलाके में, विशेष रूप से अस्थायी श्मशान स्थापित करने के लिए भूमि की पहचान करने और विकसित करने की प्रक्रिया शुरू की थी.
कोरोना का कहर: दिल्ली में अंतिम संस्कार के लिए नए प्लेटफॉर्म
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं