विज्ञापन

Hajj Yatra 2026 New Rules सऊदी अरब में हज करने वालों के लिए शुरू हुई बुकिंग प्रक्रिया, बस बदल गए नियम!

Hajj 2026 Registration:  हर साल की तरह, इस साल फिर सऊदी अरब ने इस साल हज सीज़न की तैयारियों में कुछ बड़े बदलाव किए हैं, घरेलू तीर्थयात्रियों के लिए हज पैकेज बुकिंग की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

Hajj Yatra 2026 New Rules सऊदी अरब में हज करने वालों के लिए शुरू हुई बुकिंग प्रक्रिया, बस बदल गए नियम!
Hajj 2026 Bookings Open In Saudi Arabia

Hajj 2026 Registration: हर साल की तरह, इस साल फिर सऊदी अरब ने इस साल हज सीज़न की तैयारियों में कुछ बड़े बदलाव किए हैं, घरेलू तीर्थयात्रियों के लिए हज पैकेज बुकिंग की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. वहीं, मंत्रालय-ए-हज व उमराह के अनुसार, अब सऊदी नागरिक और वहां के रहने वालों को नुसुक हज प्लेटफ़ॉर्म के ज़रिए अपने हज पैकेज को चुनकर बुकिंग करनी होगी.चलिए एक नजर डाल लेते हैं क्या-क्या बदलाव किए हैं?

Latest and Breaking News on NDTV

नुसुक हज प्लेटफ़ॉर्म से बुकिंग कैसे होगी?

जिन लोगों ने पहले अपना डेटा दर्ज किया था, वे अब नुसुक की ऐप या वेबसाइट पर जाकर,

  • अलग-अलग पैकेज देख सकते हैं
  • अपनी पसंद का पैकेज चुन सकते हैं
  • इनवॉइस निकाल सकते हैं
  • फिर SADAD पेमेंट सिस्टम से पैसे जमा कर सकते हैं

पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है, ताकि भीड़ और सीटों का सही प्रबंधन हो सके.

पेमेंट की टाइम लिमिट?

मंत्रालय ने साफ कहा है कि समय पर पेमेंट करना सबसे जरूरी है,

  • अभी (14 मई तक): बुकिंग इनवॉइस के बाद 72 घंटे में पेमेंट करना होगा.
  • 15 मई के बाद: पेमेंट की टाइम लिमिट घटकर सिर्फ 6 घंटे रह जाएगी.अगर इस समय में भुगतान नहीं किया, तो बुकिंग अपने-आप कैंसिल हो जाएगी और स्लॉट किसी दूसरे को मिल जाएगा.
Latest and Breaking News on NDTV

कैंसिलेशन और रिफंड के नियम

मंत्रालय ने कैंसिलेशन और रिफंड की पॉलिसी भी क्लियर की है,

बिना कटौती के कैंसिलेशन:

  • हज परमिट बनने से पहले
  • या 30 शव्वाल (18 अप्रैल) तक

कटौती के साथ रिफंड:

हज परमिट जारी होने के बाद, तारीख नज़दीक आने पर रिफंड में कटौती होगी.

रिफंड बिल्कुल नहीं मिलेगा:

1 ज़िलहिज्जा (18 मई) से किए गए कैंसिलेशन पर कोई रिफंड नहीं मिलेगा, क्योंकि इसी तारीख को Nusuk प्लेटफॉर्म बुकिंग बंद कर देगा.

इसे भी पढ़ें: बियर के दीवाने हैं, अगर एक बार ट्राई कर ली ये 4 बियर कॉकटेल, वापिस नहीं पकड़ेंगे बोतल!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hajj Booking Open In Saudi Arabia, Hajj Booking 2026, Hajj New Rules 2026, Nusuk Hajj, Nusuk Hajj Packages
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com