विज्ञापन
This Article is From Sep 30, 2024

अमेरिका का सीरिया में बड़ा हवाई हमला, ISIS और अलकायदा के 37 आतंकवादी मारे गए

संयुक्त राज्य अमेरिका की सेना ने कहा कि सितंबर उन्होंने इस महीने सीरिया में दो अलग-अलग हमलों में आईएसआईएस और अल-कायदा से संबद्ध सशस्त्र समूह के दर्जनों लड़ाकों को मार गिराया है.

अमेरिका का सीरिया में बड़ा हवाई हमला, ISIS और अलकायदा के 37 आतंकवादी मारे गए
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

अमेरिका ने सीरिया में बड़े हवाई हमले को अंजाम दिया है. जानकारी के मुताबिक इस हमले में आईएसआईएस और अलकायदा के 37 आतंकवादी मारे गए हैं. रविवार को संयुक्त राज्य अमेरिका की सेना ने कहा कि सितंबर उन्होंने इस महीने सीरिया में दो अलग-अलग हमलों में आईएसआईएस और अल-कायदा से संबद्ध सशस्त्र समूह के दर्जनों लड़ाकों को मार गिराया है.

रविवार को जारी किए गए एक बयान में अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा कि 16 सितंबर को मध्य सीरिया में एक लार्ज स्केल एयरस्ट्राइक में चार वरिष्ठ नेताओं समेत कम से कम 28 आतंकवादी मारे गए.

जारी किए गए बयान में मारे गए लोगों की पहचान नहीं बताई गई, लेकिन कहा गया कि यह हमला आईएसआईएल की “अमेरिकी हितों के साथ-साथ हमारे सहयोगियों और साझेदारों के खिलाफ अभियान चलाने की क्षमता” को बाधित करेगा.

सेंटकॉम ने कहा कि 24 सितंबर को उत्तर-पश्चिमी सीरिया में हुए हमले में 9 लड़ाके मारे गए. इसमें "मारवान बासम, अब्द-उल-रऊफ, एक वरिष्ठ हुर्रस अल-दीन नेता" शामिल था. यह पिछले कुछ महीनों में अल-कायदा से जुड़े समूह के वरिष्ठ नेतृत्व को निशाना बनाकर किया गया दूसरा हमला था. अगस्त में, CENTCOM ने सीरिया में एक हमले में अबू-अब्द अल-रहमान अल-मक्की की हत्या की घोषणा की थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Middle East, Syria, United States, America Attacks On Syria, America Air Strike On Syria
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com