विज्ञापन
This Article is From Nov 20, 2013

फेसबुक पर परेशान किए जाने के कारण 14 साल की लड़की ने की आत्महत्या

फेसबुक पर परेशान किए जाने के कारण 14 साल की लड़की ने की आत्महत्या
मुंबई:

कई दिन तक कथित रूप से सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक पर परेशान किए जाने के कारण मुंबई में 14-वर्षीय एक लड़की ने मंगलवार को आत्महत्या कर ली। लड़की के परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को परेशान करने वाले लड़के के खिलाफ शिकायतों पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वैसे, अब उस लड़के से पूछताछ की जा रही है, और कथित रूप से इसी लड़के ने लड़की के एकाउंट पेज पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की थी।

पुलिस के अनुसार, कांदीवली इलाके की रहने वाली नौवीं कक्षा की यह छात्रा मंगलवार शाम को अपने कमरे में पंखे से लटकती पाई गई। उसकी मां ने पुलिस को जानकारी दी है कि वह अपने कमरे में पढ़ रही थी। शाम को लगभग 6 बजे मां ने कई बार कमरे का दरवाज़ा खटखटाया, लेकिन लड़की ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद लड़की के पिता ने कमरे का दरवाज़ा तोड़ा, और दोनों ने लड़की पंखे से लटकता पाया। कांदीवली पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक एच पिंपले ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

लड़की के पिता का आरोप है कि 16-वर्षीय एक लड़का पिछले कुछ दिन से लड़की के फेसबुक एकाउंट पेज पर अश्लील संदेश पोस्ट कर रहा था। चार दिन पहले वह अपनी बेटी के साथ शिकायत दर्ज करवाने स्थानीय पुलिस स्टेशन गए थे, लेकिन पुलिस ने उस मामले में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। लड़की के पिता का मानना है कि मंगलवार को भी लड़के ने संभवतः कोई परेशान करने वाले संदेश भेजे होंगे, जिनकी वजह से उनकी बेटी ने खुदकुशी जैसा कदम उठाया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
Cyclone Dana : कहां-कहां होगा तूफान का असर, निपटने की क्या हैं तैयारी? जानिए 10 बड़ी बातें
फेसबुक पर परेशान किए जाने के कारण 14 साल की लड़की ने की आत्महत्या
बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां... 2025 में तबाही शुरू, 2043 में मुस्लिम शासन... जानिए कितनी हुईं सच
Next Article
बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां... 2025 में तबाही शुरू, 2043 में मुस्लिम शासन... जानिए कितनी हुईं सच
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com