विज्ञापन

AAP से बीजेपी जा रहे अशोक मित्तल पर क्या हैं आरोप, आखिर ED का छापा क्यों पड़ा था?

राघव चड्ढा के साथ राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल ने भी आम आदमी पार्टी को छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया है. हाल ही में उनके ठिकानों पर ED की रेड पड़ी थी.

AAP से बीजेपी जा रहे अशोक मित्तल पर क्या हैं आरोप, आखिर ED का छापा क्यों पड़ा था?
  • AAP के सात राज्यसभा सांसदों ने पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है, जिसमें अशोक मित्तल भी शामिल हैं
  • अशोक मित्तल के कई ठिकानों पर ईडी ने कथित फंड गड़बड़ी के आरोपों को लेकर छापेमारी की थी
  • मित्तल पंजाब से राज्यसभा सदस्य हैं और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संस्थापक और कुलाधिपति भी हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

आम आदमी पार्टी (AAP) के एक तिहाई राज्यसभा सांसदों ने पार्टी ने नाता तोड़ लिया है. राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इसकी जानकारी दी. वहीं शाम को उन्होंने संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ बीजेपी का दामन थाम लिया. जिन 7 सांसदों ने आम आदमी पार्टी को छोड़ा है उसमें अशोक मित्तल भी शामिल हैं. मित्तल वहीं सांसद हैं, जिनके ठिकानों पर हाल ही में ED ने छापेमारी की थी. उनके गुरुग्राम, पंजाब और जालंधर समेत 8 से 9 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की गई. आखिर मित्तल पर ऐसे क्या आरोप हैं, जिनके चलते उन्हें ईडी के एक्शन का सामना करना पड़ा?

क्या है आरोप?

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी  फंड से जुड़ी कथित गड़बड़ियों के आरोपों को लेकर की थी. ईडी ने अशोक मित्तल के घर, फार्महाउस और अन्य ठिकानों पर जांच की. अशोक मित्तल पंजाब से राज्यसभा सदस्य हैं और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संस्थापक और कुलाधिपति भी हैं. उनकी लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में भी एजेंसी की टीम पहुंची. यूनिवर्सिटी के फंड से जुड़े कुछ मामलों में अनियमितताओं को लेकर ही मित्तल के ठिकानों पर ईडी ने रेड की.

Latest and Breaking News on NDTV

पार्टी ने बनाया था राज्यसभा में उपनेता

अशोक मित्तल को आम आदमी पार्टी ने हाल ही में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी थी. AAP ने 2 अप्रैल को अशोक मित्तल को राज्यसभा में पार्टी का नया उपनेता नियुक्त किया था. उन्होंने राघव चड्ढा की जगह यह जिम्मेदारी संभाली है. लेकिन आज मित्तल ने राघव चड्ढा के साथ ही बीजेपी का दामन थाम लिया और आम आदमी पार्टी से दूरी बना ली.

यह भी पढ़ें: AAP छोड़कर BJP में शामिल हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल, नितिन नवीन ने खिलाई मिठाई

मित्तल ने राघव चड्ढा के साथ छोड़ी AAP

बता दें कि राघव चड्ढा ने शुक्रवार को जब आम आदमी पार्टी छोड़ने का ऐलान किया, तो उनके साथ अशोक मित्तल भी थे. राघव ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्यों में से दो-तिहाई ने पार्टी छोड़ दी है और वे एक गुट के रूप में भाजपा में शामिल होंगे. चड्ढा ने कहा कि पार्टी सांसद हरभजन सिंह और स्वाति मालीवाल भी आप छोड़ रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘आप, जिसे मैंने अपने खून-पसीने से सींचा और जिसे मैंने अपनी जवानी के 15 साल दिए, वह अपने सिद्धांतों, मूल्यों और मूल नैतिक मूल्यों से पूरी तरह भटक गई है.'

यह भी पढ़ें: राघव चड्ढा का तो अंदाजा था लेकिन उन्होंने 6 और सांसदों को AAP से कैसे तोड़ा, 2 हफ्ते की इनसाइड स्टोरी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com