विज्ञापन
This Article is From May 12, 2023

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ASI को ज्ञानवापी में कथित शिवलिंग के साइंटिफिक सर्वे के आदेश दिए

Gyanvapi-Kashi Vishwanath case: यह शिवलिंग ज्ञानवापी परिसर में 16 मई 2022 को वुजूखाने में मिला था. वाराणसी जिला जज ने कार्बन डेटिंग की मांग वाली अर्जी को खारिज कर दिया था.कोर्ट ने भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण विभाग से कहा कि शिवलिंग को "बिना खंडित किए वैज्ञानिक जांच करें".

शिवलिंग ज्ञानवापी परिसर में 16 मई 2022 को वुजूखाने में मिला था.
इलाहाबाद:

ज्ञानवापी मस्जिद और विश्वनाथ मंदिर विवाद मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुक्रवार को अहम फैसला सुनाया. कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे के दौरान मिले कथित शिवलिंग की कार्बन डेटिंग कराने का आदेश दिया है. हाईकोर्ट ने जिला जज के उस आदेश को भी रद्द कर दिया, जिसमें उन्होंने कार्बन डेटिंग की मांग वाली अर्जी को खारिज कर दिया था. कोर्ट ने भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण विभाग से कहा कि शिवलिंग को "बिना खंडित किए वैज्ञानिक जांच करें".

इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस अरविंद कुमार मिश्रा की पीठ ने एएसआई की रिपोर्ट के आधार पर कथित शिवलिंग का साइंटिफिक सर्वे की जांच कराने का आदेश दिया. दरअसल, वाराणसी की अधीनस्थ अदालत ने सुप्रीम कोर्ट की यथास्थिति कायम रखने के आदेश के चलते कार्बन डेटिंग जांच कराने से इनकार कर दिया था, इसे चुनौती दी गई थी.

वुजूखाने में मिला था कथित शवलिंग
यह शिवलिंग ज्ञानवापी परिसर में 16 मई 2022 को वुजूखाने में मिला था. वाराणसी जिला जज ने कार्बन डेटिंग की मांग वाली अर्जी को खारिज कर दिया था.

14 अक्टूबर 2022 को हाईकोर्ट में मामले को दी गई थी चुनौती
जिला जज वाराणसी के 14 अक्टूबर 2022 के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी. याचिकाकर्ता लक्ष्मी देवी, सीता साहू, मंजू व्यास और रेखा पाठक की ओर से यह सिविल रिवीजन दाखिल की गई. कोर्ट ने इसे दोनों पक्षों की बहस के बाद स्वीकार कर लिया और फैसला दिया.

ASI ने गुरुवार को सीलबंद लिफाफा दिया था
साइंटिफिक सर्वे के जरिए यह पता लगाना होगा कि बरामद हुआ कथित शिवलिंग कितना पुराना है, यह वास्तव में शिवलिंग है या कुछ और है. मामले में ASI ने गुरुवार को सील बंद लिफाफे में अपनी रिपोर्ट कोर्ट में पेश की थी.

याचिका पर राज्य सरकार की तरफ से एडिशनल एडवोकेट जनरल एम सी चतुर्वेदी और चीफ स्टैंडिंग काउंसिल बिपिन बिहारी पांडेय ने पक्ष रखा. एडवोकेट हरिशंकर जैन और विष्णु शंकर जैन हिंदू पक्ष से थे. जबकि ज्ञानवापी मस्जिद की तरफ से एसएफए नकवी ने पक्ष रखा.
 

इससे पहले 20 मार्च को हुई सुनवाई में आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) से कोर्ट ने पूछा था कि क्या शिवलिंग को नुकसान पहुंचाए बिना कार्बन डेटिंग जांच की जा सकती है? याची अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने बताया कि इस जांच से शिवलिंग की आयु का पता चल सकेगा पर अभी तक ASI ने हाईकोर्ट में कोई जवाब दाखिल नहीं किया है.

ये भी पढ़ें:-

सुप्रीम कोर्ट से ज्ञानवापी मस्जिद में सील वजू एरिया को रमजान के चलते खोलने की मांग

"आपस में बैठकर बात कर सकते हैं...", ज्ञानवापी मस्जिद मामले वजू की व्यवस्था पर SC 

सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में ‘वजू' के लिए पानी का इंतजाम करने का निर्देश दिया

"पूरा ज्ञानवापी परिसर आदि विश्वेश्वर का" - याचिका स्वीकार होने के बाद बोला हिंदू पक्ष

लेखक के बारे में
img
सौरभ शुक्ला
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gyanvapi Mosque Case, Gyanvapi-Kashi Vishwanath Case, Archaeological Survey Of India, Shivling Carbon Dating
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com