विज्ञापन

पुरातत्‍व विभाग में कैसे मिलती है नौकरी, क्‍या करनी होती है पढ़ाई

अगर आपको इतिहास में, प्राचीन सभ्यताओं, पुराने मंदिरों, किलों, मूर्तियों और ऐतिहासिक धरोहरों में रुचि है, तो पुरातत्व (Archaeology) आपके लिए बेहतरीन करियर विकल्प हो सकता है.

पुरातत्‍व विभाग में कैसे मिलती है नौकरी, क्‍या करनी होती है पढ़ाई

अगर आपको इतिहास में, प्राचीन सभ्यताओं, पुराने मंदिरों, किलों, मूर्तियों और ऐतिहासिक धरोहरों में रुचि है, तो पुरातत्व (Archaeology) आपके लिए बेहतरीन करियर विकल्प हो सकता है. भारत में पुरातत्व के क्षेत्र में सबसे प्रमुख सरकारी संस्था भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (Archaeological Survey of India- ASI) है, जो देश के हजारों संरक्षित स्मारकों और पुरातात्विक स्थलों का संरक्षण और अध्ययन करती है. 

पुरातत्व विभाग का काम 

पुरातत्व विभाग का मुख्य काम देश की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण करना है. इसके प्रमुख कार्यों में शामिल होता है- 

प्राचीन स्थलों की खुदाई (Excavation) करना, ऐतिहासिक स्मारकों का संरक्षण का काम, पुरानी मूर्तियों और सिक्कों का अध्ययन करना, प्राचीन सभ्यताओं पर शोध का काम, संग्रहालयों का संचालन करना, पुरातात्विक रिपोर्ट तैयार करना. इसके अलावा ये विभाग धरोहरों का वैज्ञानिक संरक्षण का काम भी करता है. 

पुरातत्व विभाग में कौन सी नौकरियां मिल सकती हैं 

पुरातत्व विभाग में पुरातत्वविद (Archaeologist), संरक्षण सहायक (Conservation Assistant), एपिग्राफिस्ट (शिलालेख विशेषज्ञ), न्यूमिस्मैटिस्ट (सिक्कों के विशेषज्ञ), संग्रहालय क्यूरेटर (Museum Curator), रिसर्च ऑफिसर, फोटोग्राफर, ड्राफ्ट्समैन आदि कई तरह के प्रशासनिक और तकनीकी पद होते हैं. 

पुरातत्व विभाग में नौकरी के लिए क्या पढ़ाई करें 

किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं करने के बाद इतिहास या मानविकी से जुड़ी पढ़ाई करनी है. आर्ट्स स्ट्रीम में पढ़ाई करना लाभदायक हो सकता है. Archaeology, Ancient Indian History, History, Anthropology, Museology, Geology, Sanskrit, Ancient History and Culture,
Civil Engineering (संरक्षण परियोजनाओं के लिए) आदि से ग्रेजुएशन और पोस्‍ट ग्रेजुएशन कर सकते हैं. 

पुरातत्व की पढ़ाई कहां से कर सकते हैं

Institute of Archaeology (ASI), नई दिल्ली
Banaras Hindu University (BHU)
Deccan College Post-Graduate and Research Institute, पुणे
University of Delhi
Aligarh Muslim University
MS University of Baroda

पुरातत्व विभाग में भर्ती कैसे होती है

- कुछ उच्च स्तरीय पदों पर भर्ती संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के माध्यम से की जाती है. पात्रता और भर्ती प्रक्रिया पद के अनुसार अलग-अलग होती है।

- कुछ प्रशासनिक और सहायक पदों पर कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के जरिए भर्ती हो सकती है. 

- भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण समय-समय पर विभिन्न पदों के लिए अधिसूचना जारी करता है. 

- कई राज्यों के अपने पुरातत्व विभाग होते हैं, जहां राज्य लोक सेवा आयोग या अन्य भर्ती एजेंसियों के माध्यम से नियुक्तियां की जाती हैं. 

1960 में 10 रुपए में आता था पूरे महीने का राशन, उस समय के आटा, दाल, चावल, दूध की कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे आप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Archaeology, Archaeological Survey Of India, Archaeological Survey Of India (ASI), Archaeological Survey Of India Taj Mahal, Archaeological Survey Of India Survey Report
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com