विज्ञापन
This Article is From Sep 26, 2025

इलाहाबाद हाईकोर्ट को मिले एक साथ 24 जज

केंद्र सरकार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के 24 नए न्यायाधीशों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की है. इनमें 10 वकील और 14 न्यायिक अधिकारी शामिल हैं.

इलाहाबाद हाईकोर्ट को मिले एक साथ 24 जज
(फाइल फोटो)
  • केंद्र सरकार ने इलाहाबाद HC के लिए 24 नए न्यायाधीशों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की है
  • सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 2 सितंबर को 12 वकीलों और 14 न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति की सिफारिश की थी
  • अधिसूचना में वरिष्ठ वकील गरिमा प्रसाद, स्वरूपमा चतुर्वेदी और अभधेश कुमार चौधरी को भी न्यायाधीश नियुक्त किया है
नई दिल्ली:

 केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की 2 सितंबर की सिफारिशों पर मुहर लगा दी है. केंद्र सरकार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के 24 नए न्यायाधीशों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की है. इनमें 10 वकील और 14 न्यायिक अधिकारी शामिल हैं. सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले तीन वरिष्ठ वकील, गरिमा प्रसाद, स्वरूपमा चतुर्वेदी और अभधेश कुमार चौधरी भी इस सूची में शामिल हैं .

वकील से जज बनें :

  • विवेक सारन
  • विवेक कुमार सिंह
  • गरिमा प्रसाद
  • सुधांशु चौहान
  • अभधेश कुमार चौधरी
  • स्वरूपमा चतुर्वेदी
  • सिद्धार्थ नंदन
  • कुणाल रवि सिंह
  • इंद्रजीत शुक्ला
  • सत्यवीर सिंह

न्यायिक अधिकारियों से नियुक्त जज :

  • डॉ. अजय कुमार-II
  • चवन प्रकाश
  • दिवेश चंद्र सामंत
  • प्रशांत मिश्रा-I
  • तरुण सक्सेना
  • राजीव भारती
  • पद्म नारायण मिश्रा
  • लक्ष्मी कांत शुक्ला
  • जय प्रकाश तिवारी
  • देवेंद्र सिंह-I
  • संजीव कुमार
  • वाणी रंजन अग्रवाल
  • आचल सचदेव
  • बबिता रानी

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 2 सितंबर को 12 वकीलों और 14 न्यायिक अधिकारियों के नामों की सिफारिश की थी. आज केंद्र सरकार ने उनमें से 10 वकीलों और 14 न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति अधिसूचित कर दी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Allahabad High Court, 24 Judges Allahabad HC, Advocates Appointed Judges, Judicial Officer Promotion
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com