विज्ञापन
This Article is From Oct 10, 2022

उत्तर प्रदेश : लगातार हो रही बारिश के चलते नोएडा व गाजियाबाद में सभी स्कूल बंद

गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने बारिश के चलते पहली से बारहवीं कक्षा तक के सभी स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया है. जिले में बीते चार दिन से लगातार बारिश हो रही है.

उत्तर प्रदेश : लगातार हो रही बारिश के चलते नोएडा व गाजियाबाद में सभी स्कूल बंद
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सोमवार को भी तेज बारिश होने की संभावना है.
नोएडा:

उत्तर भारत में लगातार हो रही बारिश के कारण उत्तर प्रदेश के नोएडा और गाजियाबाद जिलों में आज यानी सोमवार को सभी स्कूल बंद रहे. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने बारिश के चलते पहली से बारहवीं कक्षा तक के सभी स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया है. जिले में बीते चार दिन से लगातार बारिश हो रही है.

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सोमवार को भी तेज बारिश होने की संभावना है. ऐसे में छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया गया है. बेसिक शिक्षा अधिकारी ऐश्वर्या लक्ष्मी ने बताया कि सोमवार को सभी स्कूल बंद रहे. वहीं गाजियाबाद में भी लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने 10 अक्टूबर (सोमवार) को पहली से बारहवीं कक्षा तक के सभी स्कूलों के बंद रहने की घोषणा की.

ये भी पढ़ें; लाहौरी गेट के पास दो मंजिला इमारत गिरने से तीन लोगों की मौत, नौ घायल

इस संबंध में रविवार को जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ने भी एक आदेश जारी किया था. आदेशानुसार, 11 अक्टूबर को सभी स्कूल अपने निर्धारित समयानुसार खुलेंगे.

VIDEO: दिल्ली में इमारत गिरने से तीन की मौत, राहत एवं बचाव कार्य जारी

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Heavy Rain In UP, Unseasonal Rain, School
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com