विज्ञापन
This Article is From Nov 14, 2021

'J से झूठ, A से अहंकार, M से महंगाई' : अमित शाह के 'JAM' वाले वार पर अखिलेश यादव का पलटवार

उन्होंने कहा कि डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ गए हैं. पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा है. भाजपा अभी रही, तो हो सकता है कि यह 150 रुपये भी पहुंच जाए.

'J से झूठ, A से अहंकार, M से महंगाई' : अमित शाह के 'JAM' वाले वार पर अखिलेश यादव का पलटवार
सपा नेता अखिलेश यादव ने अमित शाह पर साधा निशाना
नई दिल्ली:

गृह मंत्री अमित शाह  'जैम (JAM)'वाले बयान पर यूपी (UP) के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि भाजपा के JAM का मतलब है, J से झूठ, A से अहंकार और M का मतलब है महंगाई. इसका जवाब भाजपा नहीं दे सकती. उन्होंने कहा कि बीजेपी को अपने जैम का जवाब देना है कि झूठ, अहंकार और महंगाई खत्म करेगी या नहीं. 

उन्होंने कहा कि डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ गए हैं. पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा है. भाजपा अभी रही, तो हो सकता है कि यह 150 रुपये भी पहुंच जाए. चूंकि चुनाव है, इसलिए नहीं बढ़ा रहे, थोड़ा कम कर रहे हैं. गरीबों का खाना केवल चुनाव तक दे रहे हैं. पहले नवंबर तक था, अब मार्च तक देंगे. दीवाली से होली तक देंगे.

अखिलेश ने कहा कि हम समाजवादी लोग गरीबों को भरोसा दिला कर जा रहे हैं कि हम गरीबों को पूरे पांच साल तक खाना देते रहेंगे. अगर गरीब मदद करेगा तो अगले 10 साल तक खाना देंगे. उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में कई किसानों की जान चली गई. कोई किसान अपने आप से जीप के नीचे नहीं आ जाता. सरकार परेशान नहीं है. यूपी में सरकार ने किसानों के विरोध को कुचलने की कोशिश की है.

अमित शाह ने आजमगढ़ रैली में सपा पर साधा निशाना - जिन्ना, मुख्तार और आजम खां का किया जिक्र

क्या कहा था अमित शाह ने 
अमित शाह ने आजमगढ़ में कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक जैम (JAM) लाए हैं, जिसमें J का मतलब है जनधन बैंक एकाउंट, A का मतलब है आधार कार्ड और M का मतलब है हर आदमी को मोबाइल. वहीं उन्होंने समाजवादी पार्टी के JAM का अर्थ बताते हुए कहा, "मैंने एक पत्रकार से पूछा ये कौन सा 'JAM' लाए हैं, तो उन्होंने कहा आपको मालूम नहीं है, मैंने कहा नहीं मुझे नहीं मालूम. उन्होंने कहा उनके 'JAM' का मतलब है- J से जिन्ना, A से आजम खान और M से मुख्तार.

उत्तर प्रदेश में चुनावी महाभारत, एक-दूसरे का किला भेदने की तैयारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Samajwadi Party, Sp Akhilesh Yadav, Akhilesh Yadav Attack On PM Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com