विज्ञापन

'दीदी BJP की आंखों में खटकती हैं...', ममता बनर्जी से मिलने के बाद बोले अखिलेश यादव

ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी से मुलाकात के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि बंगाल में मतदान हुआ जरूर है, लेकिन लोगों ने अपनी इच्छा से कम, दबाव में ज्यादा मतदान किया है.

'दीदी BJP की आंखों में खटकती हैं...', ममता बनर्जी से मिलने के बाद बोले अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने गुरुवार को ममता बनर्जी से मुलाकात की. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की करारी हार के बाद ममता से अखिलेश की ये अहम मुलाकात हुई है. इस दौरान ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी भी मौजूद रहे. बैठक के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की आंखों में दीदी खटकती हैं. ये (बीजेपी वाले) नारी को कभी बढ़ते हुए नहीं देख सकते. 

अखिलेश ने हालिया विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि बंगाल में जो हुआ है, लोकतंत्र को नष्ट करने का रास्ता निकाला है. लोकतंत्र को इतना नुकसान किसी ने नहीं पहुंचाया होगा, जितना भाजपा ने पहुंचाया है. उन्होंने कहा कि यहां मतदान हुआ जरूर है, लेकिन लोगों ने अपनी इच्छा से कम, दबाव में ज्यादा मतदान किया है. 

अखिलेश ने कहा कि मैंने बंगाल के चुनाव को बेहद करीब से देखा है. भारतीय जनता पार्टी की भाषा देखिए. जो उन्होंने बंगाल में किया है, उससे कम उत्तर प्रदेश में किया. लेकिन ट्रायल वहीं पर किया. 

Latest and Breaking News on NDTV

उन्होंने एक तस्वीर दिखाते हुए कहा कि ये उत्तर प्रदेश में उपचुनाव की तस्वीर है. मुझे यकीन है कि बंगाल में इससे भी ज्यादा खतरनाक तस्वीरें आई होंगी. उन्होंने आरोप लगाया कि यूपी के उस उपचुनाव में फोर्स लगाकर लोगों को वोट डालने से रोका गया था. लोगों को चिह्नित कर करके वोट नहीं डालने दिया गया था. जो समाजवादी पार्टी के वोटर थे, उन्हें वोट डालने से रोका गया. 

अखिलेश ने आरोपों में कहा कि भाजपा की आंखों में दीदी खटकती हैं, क्योंकि वो आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करती हैं. भाजपा सामंती सोच की है. इनके सोच पुरुषवादी है, ये कभी नारी को आगे बढ़ते नहीं देख सकते. हमने पहले ही यह देखा है. याद कीजिए राजस्थान में एक पूर्व मुख्यमंत्री को इन्होंने मुख्यमंत्री नहीं बनने दिया. दिल्ली में जो मुख्यमंत्री बनी हैं, वो आधी अधूरी मुख्यमंत्री हैं. 

अखिलेश ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इतनी नफरत भरी, नकारात्मक, जहर घुली हुई राजनीति भाजपा बंगाल में करेगी, ये किसी ने सोचा नहीं था. यहां मल्टी लेयर इलेक्शन माफिया की तरह काम हुआ है. जिनका काम निष्पक्ष चुनाव कराना था, उन्होंने अपनी विश्वसनीयता खो दी है. 

सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के मामले पर अखिलेश ने कहा कि किसी के करीबी की जान जाना, पॉलिटिकल वर्कर के साथ व्यवहार होना या टीएमसी ऑफिस को जलाना... ये जिम्मेदारी किसकी है? उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग, देश के होम मिनिस्टर ने तो तीन लाख से ज्यादा सेंट्रल फोर्स भेजी. एक पैरलल स्ट्रक्चर खड़ा कर दिया. जो सेंट्रल फोर्स आई थी, वो यूपी बिहार की आई थी. 

देखें- पश्चिम बंगाल में चुनाव जीतने वाले उम्मीदवार कितने पढ़े-लिखे और कितनी संपत्ति के मालिक? हुआ बड़ा खुलासा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com