पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आज विपक्षी एकता की झलक देखने को मिली. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की विपक्षी एकता रैली में करीब 20 पार्टियों के नेताओं का जमावड़ा दिखा और सबने एक मंच से मोदी सरकार पर हमला बोला. टीएमसी की ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि हम पार्टियों से गठबंधन कर रहे हैं, मगर केंद्र की मोदी सरकार सीबीआई और ईडी जैसी एजेंसियों से गठबंधन कर रही है. उन्होंने आगे कहा कि आज अधिकारों को खतरा है. बंगाल मुझे आने का मौका कई बार मिला है. मगर आज जो मौका मिला है वह दूसरा है. जो बात बंगाल से चलेगी वह देश में दिखाई देगी. 12 तारीख को सपा-बसपा और हमारे सहयोगी दलों का गठबंधन हो गया. सब सोचते थे कि हमारा गठबंधन नहीं होगा. जब गठबंधन हुआ तो देश में खुशी की लहर दौड़ गई.
ममता के मंच से बोले अरविंद केजरीवाल, कुछ भी करो मगर 2019 में मोदी-शाह को मत आने दो
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
अखिलेश यादव ने कहा कि नए साल में नया प्रधानमंत्री आ जाए तो कितनी खुशी होगी हमें. कभी कभी वे चिढ़ाने के लिए कहते हैं कि इनके पास दूल्हा ज्यादा है. मगर हम कहते हैं कि ठीक है हमारे पास दुल्हे अधिक हैं, मगर जनता जिसे चुनेगी वह ही प्रधानमंत्री बनेगा. इससे पहले भी ऐसी सरकारें बनी हैं. बीजेपी नाम ने देश को निराश कर दिया है. यह तो अभी कम दलों का गठबंधन है. अभी तो आगे होगा. हमने आपसे सीखा है. आपने गठबंधन की सरकार बनाई तो हमने भी एक खूबसूरत गुलदस्ता बनाने का काम किया है. आपकी 40 पार्टियों के साथ गठबंधन है. हमने गठबंधन का तरीका भाजपा से ही सीखा है. चुनाव आते-आते बीजेपी सीबीआई और ईडी से गठबंधन कर रही है और हम लोग जनता की आवाज से गठबंधन कर रहे हैं. हमारे सहयोगी दलों के मिलने के बाद उत्तर प्रदेश में भाजपा को डर लग रहा है. मगर हम जनता से गठबंधन कर रहे हैं. जबसे हम सपा-बसपा मिल गए, उस दिन से बीजेपी में रोज बैठकें हो रही हैं. अगर तमिलनाडु बीजेपी को जीरो दे सकता है तो हम और भी बड़ा झटका दे सकते हैं.
ममता के मंच से गरजे अखिलेश यादव: चुनाव के समय मोदी सरकार CBI और ED से गठबंधन कर रही है
अखिलेश यादव ने कहा कि हमने बहुत काम किया. बीजेपी वाले काम पर वोट नहीं मांगते. वह साजिश करते हैं. आप उनकी साजिशों में न फंसे और उन्हें हराने का काम करें. लोकतंत्र को बचाने के लिए इन बड़े नेताओं ने जो काम किया है, उसके लिए धन्यवाद.
VIDEO: ममता की रैली में विपक्ष के 20 दिग्गज, निशाने पर पीएम मोदी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं