विज्ञापन

मथुरा में भी चढ़ावा चोरी का इरादा था, कर्नाटक तक जाता था हिस्सा: NDTV पर अखिलेश यादव Exclusive

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि अयोध्या की तरह मथुरा में भी मंदिर का चढ़ावा चुराने की योजना थी, जिसका हिस्सा कर्नाटक तक जाता था. उन्होंने इस पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है.

  • सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए
  • अखिलेश यादव ने कहा कि चढ़ावा चोरी का हिस्सा कर्नाटक तक जाता था और चुनाव प्रबंधन में अनियमितताएं शामिल थीं
  • उन्होंने मथुरा में भगवान कृष्ण के मंदिर में भी चोरी की योजना का उल्लेख करते हुए बीजेपी की नीयत पर संदेह जताया
लखनऊ:

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि भगवान श्रीराम के मंदिर में चोरी हुई है. चढ़ावा चोरी का हिस्सा कर्नाटक तक जाता था. उन्होंने यह भी कहा कि मथुरा में भगवान कृष्ण के यहां भी चोरी का प्लान था. बीजेपी पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शब्दकोश में न धर्म है न शर्म है.

राम मंदिर चंदा चोरी पर क्या बोले अखिलेश?

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या जाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना रहे हैं. ऐसा कोई मौका नहीं होता, जब वे प्रभु श्रीराम के दर्शन न करते हों. मुख्यमंत्री जीरो टॉलरेंस और लॉ एंड ऑर्डर पर इतनी बड़ी बात करते हैं उनके पास ये भी तंत्र नहीं है कि कोई बता दे कि चढ़ावा में इतनी बड़ी चोरी हो रही है. सवाल यह भी है कि जो एसआईटी ट्रस्ट की जांच कर रही है, उसने रिपोर्ट किसको दी?

सपा प्रमुख ने आगे कहा कि आपने रिपोर्ट किसको दी है? सवाल यह भी है एसआईटी किसने बनाई है?  क्या एसआईटी की भी जांच होगी? एसआईटी की जांच कौन सी संस्था करेगी.

उन्होंने कहा कि जब ट्रस्ट के मेंबर ही ट्रस्ट की जांच कर रहे हैं, तो जो लोग आस्था रखते हैं, वो सच्चाई कैसे जान पाएंगे? अखिलेश ने कहा कि प्रभु श्री राम उनको माफ कर देंगे, केवल ये चढ़ावा जो चोरी हुआ वो रख दें. क्योंकि ये बात खुल गई है.

'कर्नाटक तक जाता था चढ़ावा'

उन्होंने आरोप लगाया कि एक-एक अयोध्यावासी जानता है कि कुछ चढ़ावा कर्नाटक तक जाता था और सुनने में यहे आया है कि अंडर ग्राउंड और अनरजिस्टर्ड लोग हैं, वो चुनाव के मैनेजमेंट में लगते थे. जो चुनाव में जगह-जगह पर लोगों को भेजते थे, जो फर्जी बोर्ड भेजा जाता था उसके वो हैड थे, वहां तक कुछ चढ़ावा पहुंचा है.

पेपर लीक के मुद्दे पर सरकार को घेरा

अखिलेश यादव ने पेपर लीक मुद्दे पर भी सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि सरकार को कम से कम ये सुनिश्चित करना चाहिए पेपर लीक ना हो, परीक्षाएं रद्द ना हों. बहुत सारे नौजवानों का भविष्य जुड़ा हुआ है और आप उनके भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं. आज टेक्नोलॉजी है आपके पास और अगर कहीं कोई ऐसी बात होती है तो दूसरे के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं. जब आप विकसित भारत अमृतकाल की बात कर रहे हैं और आपके यहां पेपर लीक हो रहा है. आप दुनिया के में वर्ल्ड इकॉनोमी के वर्ल्ड फोरम पर जाते हैं और आपके करोड़ों परिवार इस बात के लिए परेशान है कि आप पेपर नहीं करा पा रहे.

लखनऊ अग्निकांड पर क्या बोले?

लखनऊ अग्निकांड पर अखिलेश यादव ने कहा कि इस घटना में जिन बच्चों की जान गई, वो बच सकते थे. अगर हमारे बचाव कर्मियों को सही इक्विपमेंट मिलते और ट्रेनिंग अच्छी होती तो शायद वो दीवार तोड़ देते और दम घुटने से नहीं मरते. इस घटना का दोषी कौन है? दोषी तो सरकार है न.

बंगाल चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तीखा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि सेंट्रल फोर्स से आप चुनाव लूट लेंगे. आप कैसे चुनाव लड़ेंगे आप ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स लगा देंगे. कभी हिटलर ने भी यही किया था. हिटलर ने उस समय के अपने जर्मनी के पार्लियामेंट में फोर्स लगा कर कानून पास कर दिया था. ये 60-70 साल पुरानी बात है. मुझे लगता है यही बीजेपी दोहराना चाहती है. 

समाजवादी पार्टी के सांसद टूटने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि यह पीढ़ियों से जुड़े लोगों की पार्टी है. लेकिन मैं तमाम सांसदों से कहना चाहता हूं कि महिला आरक्षण के साथ साथ डिलिमिटेशन का जो बिल पास हो रहा है उसके बाद बहुत सारे सांसद चुनाव नहीं लड़ पाएंगे, जो आज बिल पास करेंगे भविष्य में वही नहीं चुनाव लड़ पाएंगे इसलिए अपने भविष्य के बारे में जरूर सोचें.

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव तैयार, पर यूपी में पलटी मारेगी कांग्रेस? राजेंद्र पाल गौतम के मायावती पर बयान से सस्पेंस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akhilesh Yadav, Akhilesh Yadav News, Akhilesh Yadav Ram Mandir, Ram Mandir Chanda Chori
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com