विज्ञापन
This Article is From Jan 22, 2020

अखिलेश यादव का BJP पर तंज- जनता झूठे बाबा से यही कहेगी, बाबा इस बार जाना, तो लौट कर कभी न आना

समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऊपर हमला बोला है

अखिलेश यादव का BJP पर तंज- जनता झूठे बाबा से यही कहेगी, बाबा इस बार जाना, तो लौट कर कभी न आना
अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऊपर हमला बोला है. अखिलेश यादव ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में अमित शाह के द्वारा की  गई रैली के बाद ट्वीट कर कहा "प्रदेश में एक बाबा कम थे क्या जो दूसरे बाबा अपना प्रवचन देने आ गये. इन ढोंगी बाबाओं ने जिस तरह जनता के विश्वास के साथ छल किया है उसकी वजह से CAA पर समर्थन के लिए इनकी झोली में जनता कुछ भी नहीं डालेगी. जनता झूठे बाबा से यही कहेगी बाबा इस बार जाना तो लौट कर कभी न आना.

गौरतलब है कि लखनऊ में नागरिकता कानून के समर्थन में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह कहा था कि इस बिल को लेकर कांग्रेस, टीएमसी, मायावती, सपा और कम्युनिष्ट कांव-कांव चिल्ला रहे हैं. मैंने इस बिल को संसद में पेश किया है मैं चुनौती देता हूं कि इस बिल में की किसी भी धारा में अगर किसी शख्स की नागरिकता छीनने की बात है तो दिखाएं. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के साथ अत्याचार हो रहा है. अफगानिस्तान में बुद्ध की प्रतिमाएं तोड़ी गईं. लेकिन राहुल बाबा आपकी पार्टी पाप के कारण धर्म के आधार पर देश का विभाजन स्वीकार कर लिया गया. जब विभाजन हुआ तो पूर्वी पाकिस्तान यानी आज बांग्लादेश में 30 फीसदी और  पाकिस्तान में 23 फीसदी अल्पसंख्यक थे. लेकिन आज वह कहां गए? या तो उन्हें मार दिया गया या फिर धर्म परिवर्तन करा दिया गया. इन आंख के अंधों और कान बहरों को न सुनाई देता है और न दिखाई देता है.

शिवपाल यादव का बड़ा बयान- मुलायम के कहने पर ही बनाई थी अलग पार्टी लेकिन जब वह अखिलेश के साथ हैं तो...

अमित शाह ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल कहते थे कि अभी राम मंदिर पर फैसला न दो. लेकिन अब जब सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दे दिया है लेकिन तीन महीने में वहां मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा. जेएनयू में भारत के टुकड़े के नारे लगाने वालों को पीएम मोदी ने जेल में डाला लेकिन ये राहुल, अखिलेश यादव और मायावती ने कहा कि यह बोलने की आजादी का अधिकार है. मैं आज आखिलेश यादव से कहना चाहता हूं कि आप बीजेपी को जितना गाली देना चाहते हैं दीजिए लेकिन देश के खिलाफ नारे लगाने वालों को जेल भेजा जाएगा.

VIDEO:शाहीन बाग में सड़क पर ही खुली लाइब्रेरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akhilesh Yadav, Amit Shah, Yogi Adityanath
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com