विज्ञापन
This Article is From Mar 16, 2012

अखिलेश ने दर्जनभर कार्यकर्ताओं को पार्टी से निकाला

समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अनुशासन का डंडा चलाते हुए शुक्रवार को पार्टी के 10 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अनुशासनहीनता के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अनुशासन का डंडा चलाते हुए शुक्रवार को पार्टी के 10 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अनुशासनहीनता के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। इन सभी पर गुरुवार को शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मंच पर चढ़कर उपद्रव और अशांति पैदा करने का आरोप है।

सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने देर शाम संवाददाताओं को इस फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि लार्माटनियर मैदान में गुरुवार को मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर विभिन्न जिलों से आए पार्टी के कुछ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंच पर चढ़कर उपद्रव किया और अशांति पैदा की।

चौधरी ने कहा कि इस अनुशासनहीन आचरण के लिए प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इन सभी को आज पार्टी से निष्कासित कर दिया। इसके अलावा गाजियाबाद के पार्टी कार्यकर्ता नाहर सिंह यादव और रमेश यादव को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने और अनुशासनहीन आचरण के लिए अखिलेश ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

बताया गया है कि इन दोनों नेताओं पर गाजियाबाद के सेवा-योजन अधिकारी के साथ मारपीट करने का आरोप है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अखिलेश यादव, कार्यकर्ता, पार्टी, Akhilesh Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com