विज्ञापन

बारिश, खुला आसमान और रंग-बिरंगी छाते... 3 इडियट्स का गूंजता गाना, सोनम वांगचुक के सपोर्ट का VIDEO वायरल

पेपर लीक के खिलाफ सोनम वांगचुक बीते 26 दिन से भूख हड़ताल पर थे. हालांकि बीते रात सरकार से सख्त कार्रवाई का आश्वसान मिलने के बाद उन्होंने अपना अनशन समाप्त कर लिया है. लेकिन जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे कॉकरोज जनता पार्टी का कहना है कि उनका विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक कि धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा नहीं दे देते.

मिजोरम की राजधानी आइजोल से वांगचुक के सपोर्ट में आया यह वीडियो वायरल हो रहा है.
NDTV
  • पेपर लीक के मामले में CJP के समर्थन में छात्रों के प्रदर्शन का यह वीडियो नॉर्थ ईस्ट के मिजोरम से सामने आया है.
  • जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि आइजोल में छात्रों ने किस तरह से भाग लिया?
  • यहां सैकड़ों स्टूडेंट्स ने एक साथ मशहूर फिल्म थ्री इडियट्स का टाइटल सॉन्ग- गिव मी सम सनशाइन... गाया.
आइजोल:

Students Protest Viral Video: बारिश का मौसम, खुला आसमान और रंग-बिरंगी छातों से नीचे जुटे सैकड़ों लोग. लंबी सड़क पर दूर तक खड़े ये सभी लोग एक ही कतार में गा रहे थे- गिव मी सम सनशाइन, गिव मी सम रेनगिव मी अनदर चांस, आई वांना ग्रो अप वन्स अगेन... पेपर लीक के मामले में कॉकरोज जनता पार्टी और सोनम वांगचुक के समर्थन में छात्रों के प्रदर्शन का यह वीडियो नॉर्थ ईस्ट के मिजोरम से सामने आया है. जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि मिजोरम की राजधानी आइजोल में सैंकड़ों छात्रों ने किस तरह से भाग लिया? 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

दरअसल यह वीडियो गुरुवार शाम का है. जो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल होने लगा है. गुरुवार शाम आइजोल में स्टूडेंट्स ने शाम पेपर लीक के खिलाफ और सोनम वांगचुक के सपोर्ट में एक अनोखे प्रोटेस्ट में हिस्सा लिया, जहां सैकड़ों स्टूडेंट्स ने एक साथ मशहूर फिल्म थ्री इडियट्स का टाइटल सॉन्ग गाया. 

आइजोल में वनपा हॉल के सामने हुआ प्रदर्शन

इस कोरस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. मिजोरम के स्टूडेंट्स यूनियन एजुकेशन मिनिस्टर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और देश के एग्जामिनेशन सिस्टम में बड़े सुधारों की भी मांग कर रहे हैं. वनपा हॉल के बाहर आयोजित किया गया यह प्रोटेस्ट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के साथ सॉलिडैरिटी दिखाने के लिए भी किया गया.

26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन

पेपर लीक के खिलाफ सोनम वांगचुक बीते 26 दिन से भूख हड़ताल पर थे. हालांकि बीते रात सरकार से सख्त कार्रवाई का आश्वसान मिलने के बाद उन्होंने अपना अनशन समाप्त कर लिया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचकर उनका अनशन तुड़वाया. 

आज कॉकरोज जनता पार्टी के देशव्यापी प्रदर्शन

वांगचुक का अनशन तो समाप्त हो गया है, लेकिन जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे कॉकरोज जनता पार्टी का कहना है कि उनका विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक कि धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा नहीं दे देते. आज कॉकरोज जनता पार्टी ने देशव्यापी आंदोलन की अपील की है. देखना है कि इस मामले में आगे क्या होता है?

यह भी पढ़ें - रात 11.04 बजे से 12.32 तक... वो 88 मिनट जिसमें NEET पेपर लीक से जुड़े 4 बड़े एक्शन हुए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cockroach Janata Party, Cockroach Janata Party Protest, Cjp Protest News, Sonam Wangchuk, Protest Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com