विज्ञापन

एअर इंडिया ने कई अंतरराष्ट्रीय रूट पर फ्यूल सरचार्ज किया कम, सस्ते हो सकते हैं टिकट

मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने और तेल की कीमतें घटने के बीच एयर इंडिया ने कई अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर फ्यूल सरचार्ज कम कर दिया है.

एअर इंडिया ने कई अंतरराष्ट्रीय रूट पर फ्यूल सरचार्ज किया कम, सस्ते हो सकते हैं टिकट
एयर इंडिया ने घटाया फ्यूल सरचार्ज
NDTV

मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने का असर दिखने लगा है. दुनियाभर में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट हुई है. इस बीच एयर इंडिया ने भी चुनिंदा इंटरनेशनल रूट पर फ्यूल सरचार्ज कम किया है. एयर इंडिया ने नॉर्थ अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया रूट पर फ्यूल सरचार्ज घटाया है. एयरलाइन ने फ्यूल सरचार्ज 280 डॉलर से घटाकर 200 डॉलर कर दिया है.

किस रूट पर कितना कम होगा सरचार्ज?

NDTV प्रॉफिट को एयर इंडिया के सूत्रों के बताया, एयर इंडिया ने कुछ इंटरनेशनल रूट पर फ्यूल सरचार्ज घटाया है. इसमें यूरोपियन रूट्स भी शामिल हैं. कंपनी ने इन रूट्स पर फ्यूल सरचार्ज 205 डॉलर से घटाकर 125 डॉलर कर दिया है. वहीं नॉर्थ अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया रूट पर फ्यूल सरचार्ज 280 डॉलर से घटाकर 200 डॉलर किया गया है.

पेट्रोलियम कंपनियों को 74781 करोड़ रुपये का नुकसान: पुरी

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि मिडिल ईस्ट संघर्ष के दौरान वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आई उछाल से सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है. उन्होंने कहा कि इस दौरान लागत से कम कीमत पर पेट्रोल, डीजल और एलपीजी बेचने के कारण पेट्रोलियम विपणन कंपनियों को 30 जून तक की अवधि में 74,781 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.

पुरी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें अब कम हो गई हैं, लेकिन पेट्रोलियम कंपनियां अब भी उस कच्चे तेल की प्रोसेसिंग कर रही हैं जिसे पश्चिम एशिया संकट के चरम होने के दौरान खरीदा गया था.

कंपनियां ईंधन उत्पादन के लिए कच्चा तेल आमतौर पर कम-से-कम दो महीने पहले खरीदती हैं. ऐसे में वर्तमान में जिस कच्चे तेल की प्रोसेसिंग हो रही है, वह मुख्य रूप से अप्रैल या मई की शुरुआत में खरीदा गया था जब अंतरराष्ट्रीय कीमतें काफी ऊंची थीं.

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती के सवाल पर पुरी ने कहा कि अगर अगले कुछ सप्ताह तक कच्चे तेल की कीमतें निचले स्तर पर बनी रहती हैं, तो यह एक उचित सवाल होगा.

यह भी पढ़ें; होर्मुज संकट का भारत पर ज्यादा असर नहीं, दुनिया में 35 % तो यहां सिर्फ 5.58 % बढ़े पेट्रोल के दाम: हरदीप पुरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Air India, Air India Tata, Air India Fuel Surcharge, Air India Fuel Surcharge Hike, Air India Fuel Cost
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com