विज्ञापन

'हां मैं बीवी पगलू हैं, सुकून की जिंदगी बिताना है तो हमारी बात पर यकीन कीजिए', बोले असदुद्दीन ओवैसी

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि वह बीवी पगलू हैं. उन्होंने कहा कि सुकून की जिंदगी चाहते हैं तो हमारी बात पर यकीन कीजिए.

'हां मैं बीवी पगलू हैं, सुकून की जिंदगी बिताना है तो हमारी बात पर यकीन कीजिए', बोले असदुद्दीन ओवैसी
असदुद्दीन ओवैसी. (फाइल फोटो)
IANS

हैदराबाद से सांसद और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर खुद को 'बीवी पगलू' बताया है. ओवैसी कई बार खुद को 'बीवी पगलू' बता चुके हैं. उनका यह बयान सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होता रहता है. इसे लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने फिर कहा कि हां, मैं बीवी पगलू हूं.

ओवैसी ने कहा, 'हम बीवी पगलू हैं. हमारी बीवी है. बच्चे हैं. हम बीवी पगलू हैं. और हम आपसे भी कह रहे हैं. सुकून की जिंदगी बिताना है तो हमारी बात पर यकीन कीजिए. दूसरी बात पर नहीं करते, ये अलग बात है मगर इस बात पर कीजिए.'

यह पहली बार नहीं है जब ओवैसी ने खुद को 'बीवी पगलू' बताया हो. इससे पहले अक्टूबर में एक रैली में भी ओवैसी ने खुद को यही बताया था.

तब रैली में ओवैसी ने कहा था, 'पूरे भारत में इंस्टाग्राम पर लोग मुझसे कह रहे हैं कि ओवैसी साहब आप बीवी के बारे में ज्यादा बोलते हैं. किसी ने लिखा कि ये बीवी पगलू हो चुका है.'

आगे ओवैसी ने कहा था, 'हम बीवा पगलू हैं. हम जरूर कहते हैं. फख्र से कहते हैं कि हम बीवी पगलू हैं.'

कौन हैं ओवैसी की पत्नी?

असदुद्दीन ओवैसी की पत्नी का नाम फरहीन ओवैसी है. दोनों की 11 दिसंबर 1996 में शादी हुई थी. संसद की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, ओवैसी की चार बेटियां हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Asaduddin Owaisi, Asaduddin Owaisi AIMIM, AIMIM
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com