विज्ञापन

AI समिट के मंच पर आज जुटेंगे कई देशों के दिग्गज नेता, पीएम मोदी करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भारत मंडपम में इंडिया AI इम्पैक्ट लीडरशिप समिट 2026 का उद्घाटन करेंगे. सम्मेलन में विश्व नेता, शीर्ष टेक CEO और विशेषज्ञ शामिल होंगे. कार्यक्रम में AI नवाचार, वैश्विक सहयोग, निवेश, एथिकल एआई और डिजिटल भविष्य से जुड़ी प्रमुख चर्चाएं होंगी.

AI समिट के मंच पर आज जुटेंगे कई देशों के दिग्गज नेता, पीएम मोदी करेंगे संबोधित
  • इंडिया AI इम्पैक्ट लीडरशिप समिट 2026 का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे.
  • उद्घाटन सत्र में फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस भी मौजूद रहेंगे.
  • PM मोदी उद्घाटन के बाद इंडिया AI इम्पैक्ट Expo का दौरा करेंगे जहां AI तकनीकों और नवाचारों का प्रदर्शन होगा.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

AI के भविष्य, अवसरों और वैश्विक चुनौतियों पर केंद्रित इंडिया AI इम्पैक्ट लीडरशिप समिट 2026 आज से भारत मंडपम, नई दिल्ली में शुरू हो रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वैश्विक सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन करेंगे, जिसके साथ पांच दिवसीय उच्च-स्तरीय बैठकों और उद्योग संवाद की शुरुआत होगी.

यह आयोजन दुनिया के सबसे बड़े AI सम्मेलनों में गिना जा रहा है और इसमें सैकड़ों नीति-निर्माता, शीर्ष उद्योग नेता, रिसर्चर और टेक नवप्रवर्तक भाग ले रहे हैं.

उद्घाटन सत्र में वैश्विक नेताओं की मौजूदगी

कार्यक्रम का उद्घाटन सत्र सुबह 9:40 बजे शुरू होगा, जबकि प्रधानमंत्री मोदी 10:25 बजे मुख्य संबोधन देंगे. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस भी उद्घाटन मंच पर मौजूद रहेंगे और अपने विचार साझा करेंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

समारोह से पहले प्रधानमंत्री विश्व नेताओं का स्वागत करेंगे, जिसके बाद 9:15 बजे सामूहिक फोटो सेशन निर्धारित है.

यह भी पढ़ें- कुंग फू करते AI रोबोट को देख लोग बोले- क्या करके मानेगा चीन! दुनिया रह गई दंग

AI एक्सपो का दौरा और वैश्विक नवाचारों की झलक

उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री मोदी अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों के साथ इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो का दौरा करेंगे. इस एक्सपो में कई देशों के पवेलियन, उन्नत एआई तकनीकों, नवाचारों, सुपरकंप्यूटिंग समाधानों और भविष्य की डिजिटल प्रणालियों का प्रदर्शन कर रहे हैं.

दोपहर में लीडर्स प्लेनरी

दोपहर 12 बजे होने वाला लीडर्स प्लेनरी सम्मेलन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है। इसमें विभिन्न देशों के प्रमुख, मंत्री और वैश्विक बहुपक्षीय संस्थाओं के प्रतिनिधि-

AI शासन मॉडल, वैश्विक डिजिटल ढांचे का विस्तार, डेटा और सुरक्षा मानकों तथा अंतरराष्ट्रीय सहयोग जैसे विषयों पर चर्चा करेंगे.

शाम को CEO राउंडटेबल, बड़े निवेशों पर नजर

शाम 5:30 बजे CEO राउंडटेबल आयोजित होगा, जिसमें दुनिया की प्रमुख टेक कंपनियों के शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे. सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में संभावित निवेश, अनुसंधान भागीदारी, AI-आधारित सप्लाई चेन और विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक AI तैनाती जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है.

यह भी पढ़ें- गूगल का भारत को डिजिटल तोहफा, 1.35 लाख करोड़ का निवेश और विजाग में बनेगा AI हब

Altman, Hassabis, Bill Gates जैसे दिग्गज भी शामिल

सम्मेलन में टेक जगत की कई बड़ी हस्तियां भी अपने विचार साझा करेंगी, जिनमें शामिल हैं-

  • Sam Altman (OpenAI)
  • Demis Hassabis (Google DeepMind)
  • Bill Gates (Microsoft)

ये नेता AI के अवसरों के साथ‑साथ उससे जुड़ी सामाजिक, आर्थिक और नैतिक चुनौतियों पर अपनी राय रखेंगे.

भारत में AI निवेश को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

भारत सरकार का अनुमान है कि अगले दो वर्षों में AI से जुड़े क्षेत्रों में 200 अरब डॉलर से अधिक का निवेश होने की संभावना है. Google, Nvidia और अन्य दिग्गज कंपनियां पहले ही भारत में AI डेटा सेंटर, सबमरीन केबल सिस्टम और उन्नत कंप्यूटिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसी परियोजनाओं की घोषणा कर चुकी हैं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com